CJP बोली-यूपी में पेपर लीक नहीं रुका तो आंदोलन होगा:धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जश्न, मेलोडी खिलाई; डांस किया, पोल पर चढ़े

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने यूपी सरकार को चेतावनी दी है। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन खत्म होने के बाद शनिवार शाम पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा- अगर उत्तर प्रदेश में पेपर लीक की घटनाएं नहीं रुकीं, तो वहां इससे भी बड़ा आंदोलन होगा। रांका ने कहा, योगी जी, अगर आप यह वीडियो देख रहे हैं तो चिंता करने की जरूरत है। यूपी में पेपर लीक रोक लीजिए। नहीं तो जितने लोग यूपी से जंतर-मंतर पहुंचे हैं, उससे ज्यादा लोग उत्तर प्रदेश में आंदोलन करेंगे। प्रवक्ता आशुतोष गाजियाबाद के मोहम्मद जुनैद का जिक्र कर रहे थे। जुनैद एक वॉलंटियर हैं। वे जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों को मुफ्त खाना और पानी उपलब्ध कराने को लेकर चर्चा में आए थे। रांका ने कहा- जुनैद बिना लालच के पहले दिन से खाना दे रहे हैं। पहले दिन से सरकार उनके पीछे पड़ी है। दो दिन पहले उनके पूरे परिवार को उठाकर जेल भेज दिया, डिटेन कर लिया। योगीजी, जुनैद भाई के परिवार को तुरंत रिहा कीजिए। वरना जितनी जनता UP की इस समय यहां मौजूद है, उससे 500 गुना ज्यादा जनता वहीं जाकर जुनैद भाई के परिवार के समर्थन में धरना देगी। वहीं, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर यूपी के छात्रों ने जश्न मनाया। प्रयागराज में छात्र पोल पर चढ़ गए। टी-शर्ट हवा में लहराते हुए झूम उठे। छात्राओं ने इस्तीफे की मांग वाले पोस्टर फाड़ते हुए कहा- यह युवाओं की बड़ी जीत है। वाराणसी में छात्रों ने एक-दूसरे को मेलोडी टॉफी खिलाई। लखनऊ के इको गार्डन में जश्न जारी है। नगीना सांसद चंद्रशेखर की अगुआई में युवा प्रदर्शन कर रहे थे। जैसे ही धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर मिली, सब जश्न मनाने लगे। विरोध वाले पोस्टर-बैनर फाड़ डाले। एक युवती ने कहा- आज होली-दिवाली की खुशी एक साथ मिली है। घर जाकर दावत होगी। इससे पहले सुबह 10 बजे ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के समर्थन में प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर और मेरठ समेत कई शहरों में प्रदर्शन हुए। प्रयागराज में भारी बारिश के बीच 10 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राएं सड़कों पर उतर आए और जमकर नारेबाजी की। जश्न और विरोध प्रदर्शन की तस्वीरें देखिए… 2 बजे: छात्रों का जश्न 10 से 12 बजे तक: विरोध यूपी में प्रदर्शन से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…