कानपुर में ब्रजेश पाठक बोले-:मोदीजी वाली टोटी से खूब पानी आ रहा; अखिलेश के पेट में कीड़ा है कि उनको सत्ता मिल जाए

कानपुर पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला है। किसानों से ग्रामीण बोली में संवाद करते हुए ब्रजेश पाठक ने कहा कि हर घर में टोटी लग गई कि नहीं, ये वो वाली टोटी नहीं है, जो वो खुद ले गए। ये मोदी वाली टोटी है, इससे हर घर में पानी पहुंच रहा है। पहले सिर्फ सैफई में महोत्सव होता था
अखिलेश का बिना नाम लिए पाठक ने आगे कहा कि पहले महोत्सव सिर्फ सैफई में होते थे। सनातन परंपरा में कुछ परिवार में मर्यादाएं होती हैं, लेकिन सैफई में होने वाले महोत्सव में पूरा परिवार एक साथ ठुमके देखता था। बच्चे छत पर चढ़ जाएंगे, महिलाएं छत पर पूरा घर बाईस्कोप लगाकर ठुमके देखता था। सपा ने यूपी को दंगे का प्रदेश बनाया
सपा ने यूपी को दंगे का प्रदेश बना दिया। गुंडे सड़कों पर घूमते थे। प्लॉट, मकान, दुकान कब्जा करते थे। गुंडे, बदमाश माफिया प्रदेश छोड़कर चले गए हैं या ढूंढ़े नहीं मिल रहे हैं। अब गुंडा, माफिया तख्ती लेकर घूम रहा है कि ठेला लगा लेंगे, लेकिन गुंडई का नाम नहीं लेंगे। सपा के महाराष्ट्र के विधायक औरंगजेब का गुणगान कर रहे हैं। औरंगजेब आक्रांता था। सनातन संस्कृति को झुठलाया जा रहा है। सपा ने अपमान करने का ठेका लिया
सपा के सांसद ने राणा सांगा का अपमान किया। सपा के लोगों को देश से माफी मांगनी चाहिए। महान योद्धाओं और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को अपमान करने का ठेका सपा ने ले रखा है। ब्रजेश पाठक ने आगे कहा कि राहुल गांधी के रहने से भाजपा को बहुत आसानी है। उनको वेस्टर्न कल्चर पता है। छुटि्टयां मनाने विदेश चलते जाते हैं। विदेश आंक्राताओं ने भारत को बहुत लूटा है। अखिलेश के पेट में कीड़ा है कि उनको सत्ता मिल जाए। समाजवादी पार्टी में है कौन। सपा में भाई-भतीजे, भौजाई और चाचा है और सपा में अब कोई बचा नहीं है। औवैसी जी को चिंता केवल उन्हीं की है। ये देश बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के संविधान पर चल रहा है। 8 वर्ष पूरे होने पर कानपुर पहुंचे
सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर आयोजित किए गए कार्यक्रम डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक अध्यक्षता करने पहुंचे थे। सीएसए यूनिवर्सिटी में किसानों को उन्होंने संबोधित किया। इस दौरान मंच से ग्रामीणों से उनकी बोलचाल भाषा में जमकर डिप्टी सीएम ने संवाद किया और हर सवाल पर उत्तर भी लिया। ग्रामीणों से संवाद पर क्या बोले, उसी अंदाज में पढ़िये… सरकारी आवास- पहले इंदिरा आवास एक आध गांव में बनल रहा। एक मकान मिलिगा तो बोले इंदिरा आवास गांव में आवा है। पूरे ढोलक बजे, तशला पिपिया बजे। अब हर गरीब का पक्का मकान मिल रहा है या नहीं। चाहे शहर हो या देहात हो। बिजली- पहले बिजली का त्राहि-त्राहि कितनी रहे, ये लोग बतावएं। पहले गांव में जीजा-फूफा आवें तो पूछत राहैं कि बत्ती दिन की है कि रात की। क्यों दादा। अब गांव में आवत हैं तो जेनरेटर में तेल डलाने का झंझट नहीं है। अब बत्ती पूरी आ रही है कि नहीं। अब जेनरेटर धरे-धरे खराब हुई गा है। ट्रांसफॉर्मर- डिप्टी सीएम ग्रामीण भाषा में आगे कहा कि पहले बिजली जात रही तो पहले अधिकारी काहत रहे कि ट्रॉली लई आओ तो ट्रांसफॉर्मर लई जाओ। या तो किराया जमा करौ। अब इंजीनियर साहब मौके पर जइये और ट्रांसफॉर्मर बदलहिये। सड़क- पहले कानपुर की सड़कन का हाल बेहद खराब रहा। पूरी टूटहीं सड़कें रहे। नई मोटरसाइकिल लाओ तो यही डर लागत रहा कि कहीं मोटरसाइकिल पंचर न हुई जाये। पहले प्रधान जी यही काहत राहे कि कच्ची पर चलाओ लेव न सड़क पर चलहई तो पंचर हुई जई। प्रधान- पहले प्रधान जी से कहत रहे कि सड़क बनाओ नहीं तो बस्ता रखवा दीन जई। अब कहीं का बस्ता धरवाइयो। अब प्रधान जी का ऑफिस डीएम कार्यालय से अच्छा बना है। बोलो भइया। जैसे डीएम साहब बैठे हैं चौकस, वैसे पूरे प्रदेश में पंचायत भवन चौकस बनकर ठाड़ है कि नाहीं। पानी, शौचालय- गांवन में हर घर टोटी से पानी पहुंच रहा है कि नाहीं। गांवन में फसल कट जई तो कहा बैठियो, अब मोदी जी हर घर शौचालय पहुंचा दिहन कि नाहीं। हर ग्रामीण का सम्मान कियाहै। ………………………… ये खबर भी पढ़िए… शादी करके तलाक लेना बिजनेस बनता जा रहा:अनिरुद्धाचार्य बोले- मोटी पार्टी है तो 1 से 2 करोड़ में केस सुलट जाएगा, 3-5 किए तो ड्रम में मिलोगे आजकल का ये भी धंधा बढ़िया है मइया। आजकल का सबसे बढ़िया बिजनेस है शादी करो और महीने भर बाद तलाक का केस डाल दो। बड़ी पार्टी है तो 1-2 करोड़ में सुलट जाएगा वरना 10-20 लाख तो कहीं नहीं गए। पढ़िए पूर खबर…