बाढ़ की विभीषिका के बीच संत प्रेमानंद महाराज अपने शिष्यों के साथ यमुना के विराट स्वरूप के दर्शन करने निकले। संत प्रेमानंद महाराज स्टीमर के जरिए यमुना की बाढ़ में डूबे कई क्षेत्र में गए और वहां की स्थिति को देखा। इस दौरान उनके चेहरे पर कुछ दुःख के भाव भी नजर आये। वह शांत मन से यमुना के इस स्वरूप को देखते रहे। बाढ़ की विभीषिका से दिखे व्यथित संत प्रेमानंद महाराज बाढ़ से 3 तरफ से घिरे वृंदावन में यमुना के स्वरूप से स्टीमर से निकले। उन्होंने करीब एक घंटे तक बाढ़ क्षेत्र का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान संत प्रेमानंद महाराज के चेहरे पर एक भी बार मुस्कराहट नहीं नजर आई। जिसे लगा कि वह बाढ़ की विभीषिका से व्यथित हैं। उन्होंने मां यमुना के स्वरूप को प्रणाम भी किया। वाराह घाट से शुरू किया भ्रमण संत प्रेमानंद महाराज ने यमुना का भ्रमण वराह घाट क्षेत्र से शुरू किया। वह सौभरि वन होते हुए यमुना के उन इलाकों में गए जहां बाढ़ का सबसे ज्यादा असर दिखाई दे रहा है। करीब एक घंटे तक शिष्यों के साथ उन्होंने बाढ़ क्षेत्र का भ्रमण किया। सोमवार शाम को अपने आश्रम केलि कुञ्ज से निकले संत प्रेमानंद महाराज बेहद ही शांत स्वरूप में नजर आये। शिष्यों ने बाढ़ पीड़ितों को बांटी खाद्य सामग्री वृंदावन में आई बाढ़ ने कई को बेघर कर दिया है तो कई लोग ऐसे हैं जो अपने घरों को छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। ऐसे लोगों की मदद के लिए संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य भी अन्य लोगों की तरह उनके बीच पहुंचे। शिष्यों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में जाकर जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री और पीने का पानी दिया। कई जगह ऐसे भी लोग मिले जो एक मंजिल पानी में डूबने के कारण दूसरी मंजिल पर रहने को मजबूर थे उनको सीढ़ी के जरिये पहुंच कर खाना पहुंचाया। ———– ये खबर भी पढ़िए बांके बिहारी में महिला श्रद्धालुओं और सुरक्षाकर्मियों में मारपीट:मथुरा में VIP लेन में घुसने से रोका तो थप्पड़ जड़े, पुलिसकर्मी हाथ जोड़ते रहे मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में VIP दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं ने मंदिर के सुरक्षाकर्मियों को पीट दिया। पूरा विवाद VIP लेन में घुसने को लेकर हुआ। जब महिलाओं को सुरक्षाकर्मियों ने रोका, तो उन पर थप्पड़ों की बौछार कर दी। महिला पुलिसकर्मी ने बीच-बचाव किया, तो उसको भी थप्पड़ जड़ दिए। इस धक्का-मुक्की में एक महिला श्रद्धालु फर्श पर गिर गई। इस दौरान मंदिर के निजी सुरक्षाकर्मी हाथ जोड़कर श्रद्धालुओं को रोकते नजर आए। इस मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। मामला सोमवार सुबह करीब 11 बजे राजभोग दर्शन के दौरान का है। पूरी खबर पढ़िए