पोते की मौत के सदमे में दादी ने दम तोड़ा:फर्रुखाबाद में डेढ़ घंटे में परिवार में 2 मौतें, युवक को किडनी की बीमारी थी

फर्रुखाबाद में पोते की मौत के सदमे में दादी ने भी दम तोड़ दिया। पोता चार साल से किडनी की बीमारी से जूझ रहा था। परिजन रोज उसकी डायलिसिस कराते थे। शुक्रवार सुबह अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर पहुंचे। पोते की मौत की खबर सुनते ही दादी बेहोश होकर गिर पड़ीं। परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन इससे पहले ही उनकी मौत हो गई। एक ही घर में डेढ़ घंटे में दो मौतों से गांव में मातम छा गया। दोनों का अंतिम संस्कार शनिवार सुबह किया जाएगा। मामला मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र का है। अब पढ़िए पूरा मामला… सलेमपुर गांव के रहने वाले रवि कुमार (35) की शादी करीब 14 साल पहले राखी से हुई थी। उनके दो बेटे आयुष (12) और कार्तिक (10) हैं। रवि लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। शुक्रवार सुबह अचानक उनके पेट में तेज दर्द होने लगा। इसके बाद परिजन उन्हें निजी गाड़ी से जिला अस्पताल ले गए। शाम करीब 6:30 बजे अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने रवि को मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे परिजन रवि का शव लेकर गांव पहुंचे। घर पर मौजूद उनकी दादी फूल श्री (75) ने जैसे ही नाती का शव देखा, वह सदमे में गिर पड़ीं। परिजनों ने उन्हें संभालने की कोशिश की, लेकिन उनकी भी मौत हो गई। 2 साल पहले रवि की किडनी फेल हो गई थी रवि कुमार के चाचा धर्मेंद्र कुमार ने बताया- रवि की तबीयत पिछले करीब 4 साल से खराब थी। 2 साल पहले उसकी किडनी फेल हो गई थी। इसके बाद आगरा में उसका इलाज कराया गया। बाद में जिला अस्पताल राम मनोहर लोहिया में हर सप्ताह एक बार उसकी डायलिसिस होती थी। नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने बताया- रवि की मौत की खबर मिलने के बाद फूल श्री को अचानक घबराहट हुई और उनकी तबीयत बिगड़ गई। घर पर ही उनकी मौत हो गई। दोनों का अंतिम संस्कार शनिवार सुबह पांचाल घाट स्थित गंगा तट पर किया जाएगा। ——————- यह खबर भी पढ़ें- 13 साल छोटा देवर भाभी संग फंदे पर लटका:बेटे ने खिड़की से मां-चाचा को देखा, हरदोई में 12 साल पहले शादी हुई थी हरदोई में शुक्रवार सुबह 13 साल छोटा देवर भाभी के साथ फंदे पर लटका मिला। महिला के 8 साल के बेटे ने मां-चाचा के शव देखे तो घरवालों को बताया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों शवों को नीचे उतारा। इसके बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।पढ़िए पूरी खबर…