यूपी में लगातार मानसूनी बारिश से हालात बिगड़ने लगे हैं। गुरुवार को प्रदेश के 69 शहरों में बारिश रिकॉर्ड हुई, जबकि बारिश से हुए हादसों में 10 की जान चली गई। मौसम विभाग के मुताबिक, बिजनौर के नजीबाबाद में बीते 24 घंटे में सुबह 8:30 बजे तक रिकॉर्ड 306 मिमी बारिश हुई। 1952 से अब तक के रिकॉर्ड में यह 24 घंटे में चौथी सबसे ज्यादा बारिश है। वहीं, जुलाई महीने के रिकॉर्ड में यह तीसरी सबसे ज्यादा बारिश है। हरदोई में नदी में नहाने गईं 2 बहनें तेज बहाव में बह गईं। किसान ने एक को बचा लिया, जबकि दूसरी अभी भी लापता है। सहारनपुर में सहंश्रा नदी के तेज बहाव में एक महिला समेत 3 लोग बाइक सहित बहने लगे, जिन्हें ग्रामीणों ने बचा लिया। मेरठ मेडिकल कॉलेज में भी पानी भर गया है। इसके चलते ओपीडी बंद कर दी गई। मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद और गाजियाबाद समेत 13 जिलों में शुक्रवार को 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। बारिश की तस्वीरें देखिए- 24 घंटे में 10 लोगों की मौत लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- बंगाल की खाड़ी से बना बारिश का सिस्टम अब मध्य प्रदेश के आसपास पहुंच गया है। इसका असर यूपी में भी पड़ रहा है। इसलिए प्रदेश में मानसून ने जोर पकड़ लिया है। अगले 5 दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। प्रदेश में अब तक 27% कम बरसात यूपी में मौसम के पल-पल अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….