महिला ने 7 सेकेंड में 15 लाख के जेवर चुराए:आगरा में नकाब पहनकर शोरूम में घुसी, बॉक्स छिपाकर भागी

आगरा में एक ज्वेलरी दुकान में खरीदारी के बहाने पहुंची एक नकाबपोश महिला ने मात्र 7 सेकंड में 15 लाख रुपए की ज्वेलरी चोरी कर ली। महिला ने अपने चेहरे को दुपट्टे से ढक रखा था। वह दुकान में दाखिल हुई और मौका मिलते ही तराजू के पास रखा ज्वेलरी बॉक्स दुपट्टे में छिपा लिया। इसके बाद वह कुछ ही मिनटों में दुकान से बाहर निकल गई। चोरी की पूरी वारदात शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में महिला की हरकत साफ दिखाई दे रही है। मामला शनिवार दोपहर 3 बजे थाना सदर क्षेत्र के सुल्तानपुरा स्थित सचिन ज्वेलर्स का है। 2 तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए पूरा मामला
मामला थाना सदर क्षेत्र के सुल्तानपुरा स्थित सचिन ज्वेलर्स शोरूम का है। शोरूम के मालिक सचिन अग्रवाल हैं। सचिन ने बताया- दोपहर में दुकान में काफी भीड़ थी। दो महिलाएं काउंटर पर बैठकर ज्वेलरी देख रही थीं। कर्मचारी उन्हें गहने दिखाने में व्यस्त थे। इसी दौरान चेहरा ढके एक महिला शोरूम में आई। उसने दुकान में रखे सामान के बीच तराजू के पास रखे ज्वेलरी बॉक्स पर नजर रखी। मौका मिलते ही महिला ने बॉक्स उठाया और अपने दुपट्टे में छिपा लिया। इसके बाद वह बिना किसी को भनक लगे शोरूम से बाहर निकल गई। ज्वेलरी बॉक्स गायब होने की मिली सूचना सचिन अग्रवाल ने बताया कि ज्वेलरी बॉक्स अपनी जगह पर नहीं मिला तो उन्होंने सीसीटीवी फुटेज चेक की। इसमें एक महिला चोरी करते हुए दिखाई दी। महिला ने महज 7 सेकेंड में 15 लाख रुपए की ज्वेलरी बॉक्स में रखे गहने पार कर दिए। इसके बाद शोरूम मालिक ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी। दुकानदार ने गलती मेरी, ध्यान नहीं दिया दुकानदार सचिन अग्रवाल से कहा कि मेरी गलती है। दुकान में रखे सामान की सुरक्षा पुलिस कैसे कर सकती है। पुलिस इलाके के सीसीटीवी कैमरों की मदद से महिला का पता लगा रही है। उम्मीद है कि महिला आसपास की रहने वाली हो सकती है। एसीपी सदर अमीषा ने बताया- सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला की पहचान की जा रही है। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है, जांच जारी है। …………………………………….. यह खबर भी पढ़ें पति-बेटे की मौत, अफसर पत्नी ने सुसाइड की कोशिश की, नोएडा में उसी बालकनी से कूद रही थी, जहां से गिरकर दोनों की जान गई ग्रेटर नोएडा में 23वीं मंजिल से गिरकर पति और बेटे की दर्दनाक मौत के बाद अफसर पत्नी ने सुसाइड की कोशिश की। यह खबर भी पढ़ें