मेरठ में कांवड़ियों के दो गुट भिड़े, सिपाही घायल:कल गाजियाबाद में जाम लगाया, लखनऊ में स्कूल वैन में तोड़फोड़ की थी

मेरठ में कांवड़ियों के दो गुटों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। कुछ कांवड़िए कांवड़ के साथ सड़क किनारे बैठे थे। इसी दौरान हरिद्वार जल लेने जा रहे दो अन्य कांवड़ियों की बाइक ने उनकी कांवड़ को टक्कर मार दी। इससे कांवड़ खंडित हो गई। दोनों गुटों में बहस और मारपीट शुरू हो गई। SP अविनाश पांडेय ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची। कांवड़ को बाइक से टक्कर मारने वाले सोनू और उसके साथी को जीप से ले जाने लगी, तभी कांवड़ियों ने उन पर हमला कर दिया। गाड़ी से खींचकर पीटने लगे। बीच-बचाव में सिपाही के हाथ, कंधे-चेहरे पर चोटें आईं हैं। सोमवार को गाजियाबाद और यूपी में बवाल हुआ 1. गाजियाबाद में कांवड़ खंडित होने पर कांवड़ियों ने लगाया जाम, एंबुलेंस से ट्रैक्टर-ट्रॉली टकरा गई थी
गाजियाबाद के मुरादनगर में सोमवार सुबह 6 बजे कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली और एंबुलेंस की टक्कर हो गई। हादसे में कांवड़ियों की कांवड़ खंडित हो गई। इससे नाराज कांवड़ियों ने जमकर हंगामा किया। सड़क पर बैठ गए। दिल्ली-मेरठ रोड पर लंबा जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कांवड़ियों को समझाकर मामला शांत कराया। पढ़िए 2. लखनऊ में कांवड़ियों ने स्कूल वैन में तोड़फोड़ की, चीखते-चिल्लाते रहे मासूम बच्चे
लखनऊ में सोमवार सुबह 7 बजे बाइक सवार कांवड़ियों ने स्कूल वैन में तोड़फोड़ की। ड्राइवर वैन छोड़कर भाग गया। बच्चे डरकर चीखते-चिल्लाते इधर-उधर भागने लगे। मौके पर भीड़ जुटी तो कांवड़िए भी भाग निकले। बताया गया कि वैन ने कांवड़ियों को टक्कर मार दी थी। हालांकि, पुलिस का कहना है कि कांवड़िए की भेष में उपद्रवी युवकों ने वैन पर हमला किया। पढ़िए कहीं रावण बने कांवड़िए, कहीं घुटनों के बल चल रहे हरिद्वार से गंगाजल लेकर दिल्ली लौट रहे मूलचंद त्यागी हर साल रामलीला में रावण का किरदार निभाते हैं। उनका कहना है कि आज दरिंदों से रक्षा के लिए हर भाई को बहन के लिए रावण बनना चाहिए। वहीं, संभल में एक कांवड़िया अपनी कांवड़ में एक तरफ योगी और दूसरी तरफ संभल एसपी केके बिश्नोई की तस्वीर लगाए है। शामली में डीएम और एसपी ने कांवड़ सेवा शिविर पहुंचकर श्रद्धालुओं पर फूल बरसाए। मेरठ के 65 साल के हरपाल नाथ हरिद्वार से 33 लीटर गंगाजल लेकर घुटनों के बल चल रहे हैं। वे पेट में रस्सी से बांधकर चार पहियों वाली कांवड़ खींच रहे हैं। कांवड़ यात्रा की 3 तस्वीरें- यूपी में कांवड़ यात्रा से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए-