यूपी की स्कूल बस का शनिवार को उत्तराखंड के ऋषिकेश में ब्रेक फेल हो गया। बस पहाड़ी रास्ते पर पहले दीवार से टकराई। फिर हवा में लटक गई। फिरोजाबाद से आई बस में 27 बच्चों समेत 30 लोग सवार थे। स्कूली बच्चे टीचर्स के साथ चिल्ड्रेंस डे (14 नवंबर) पर पिकनिक मनाने लक्ष्मण झूला जा रहे थे। हादसे में ड्राइवर, हेल्पर और स्कूल की प्रिंसिपल घायल हुए हैं। गनीमत रही कि बच्चे बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लोगों की मदद से सभी को बाहर निकाला। डरे-सहमे बच्चों को शांत कराया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे का वीडियो भी सामने आया है। इसमें बस का अगला हिस्सा हवा में लटका दिखाई दे रहा है। लोग खिड़कियों से बच्चों को बाहर निकाल रहे हैं। हादसा सुबह करीब 9:40 बजे पीडब्ल्यूडी तिराहे पर हुआ, जो लक्ष्मण झूला से 6 किलोमीटर दूर है। तस्वीरें देखिए- 3 पॉइंट में पूरी घटना सिलसिलेवार तरीके से समझ लीजिए- 1. ढलान पर ब्रेक फेल- यूपी में फिरोजाबाद के पंडित तिलक भानु सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चे और टीचर पिकनिक पर उत्तराखंड आए थे। शनिवार सुबह बस (UP 83 AT 8300) से सभी लोग लक्ष्मण झूला में नहाने और घूमने के लिए जा रहे थे। बस में कुल 30 लोग (27 बच्चे और 3 स्टाफ) सवार थे। सुबह 9:40 बजे मुनिकीरेती के पीडब्ल्यूडी (PWD) तिराहे की ढलान पर अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए। चालक जयप्रकाश बस पर कंट्रोल खो बैठे और बस बेकाबू होकर सड़क किनारे बनी दीवार से जा टकराई। 2. बच्चे सुरक्षित, स्कूल प्रिंसिपल समेत 3 घायल- सूचना मिलते ही मुनिकीरेती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बस में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में बस ड्राइवर जयप्रकाश, हेल्पर अवधेश और स्कूल की प्रिंसिपल रजनी सारस्वत को चोटें आई हैं। पुलिस ने तीनों को अस्पताल भिजवाया, जहां उन्हें प्राथमिक इलाज दिया गया। 3. आश्रम में खाने-ठहरने का इंतजाम- पुलिस ने बच्चों की सुरक्षा और सुविधा को देखते हुए उनके ठहरने के लिए मधुबन आश्रम में व्यवस्था कराई और उनके खाने-पीने का भी इंतजाम किया। पुलिसकर्मियों ने शिक्षकों के साथ मिलकर बच्चों की देखभाल की। पहले भी ओवरलोडिंग में कटा था चालान
पुलिस के मुताबिक, बस में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने की लापरवाही पहले भी सामने आ चुकी है। पहले एआरटीओ (ARTO) रश्मि पंत ने चेकिंग के दौरान कार्रवाई करते हुए इस बस से 21 अतिरिक्त सवारियों को उतरवाया था। ओवरलोडिंग के लिए चालान किया था। खतरनाक ढलान बनी हादसों का सबब
मुनिकीरेती के पीडब्ल्यूडी तिराहे पर सड़क की ढलान को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। इस जगह पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिसे लेकर पुलिस संबंधित विभाग को लेटर भेजकर सड़क दुरुस्त कराने की मांग कर चुकी है।