यूपी के शिक्षा मंत्री संदीप सिंह की आज अलीगढ़ में सगाई है। उनकी होने वाली दुल्हन मेघना चौधरी के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इसमें संदीप काले कुर्ते और मेघना भूरे सूट में नजर आ रही हैं। मेघना के हाथ में गुलाब के फूलों की माला है। सगाई के लिए हॉल को शाही अंदाज में सजाया गया है। स्टेज पर संदीप के दादा और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तस्वीर लगाई गई है। संदीप के छोटे भाई सौरभ सिंह की भी आज सगाई होगी। समारोह में CM योगी समेत कई बड़े नेता पहुंचेंगे। 80 हजार मेहमानों को न्योता दिया गया है। सिंगर कैलाश खेर प्रस्तुति देंगे। सगाई की तैयारियां 100 बीघा मैदान में की गई हैं। मेन्यू में 60 व्यंजन शामिल हैं। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पसंदीदा कद्दू और आलू की सब्जी भी परोसी जाएगी। संदीप की शादी 26 नवंबर को दिल्ली के द लीला होटल में होगी। अगले दिन जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में रिसेप्शन होगा। इसमें PM मोदी भी शामिल हो सकते हैं।