यूपी में मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी है। लगातार बारिश से अब हालात बिगड़ने लगे हैं। बारिश से पिछले 24 घंटे में 10 लोगों की मौतें हुईं हैं। मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद और गाजियाबाद समेत 13 जिलों में शुक्रवार को 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। वहीं शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे से लखनऊ, उन्नाव और बलरामपुर में बारिश हो रही है। बिजनौर और हापुड़ में गुरुवार रात से रुक-रुककर बारिश हो रही है। हापुड़ में सिकंदर गेट, गढ़ रोड, जसरूपनगर, चमरी और मीनाक्षी रोड समेत कई इलाकों में 2-2 फीट पानी भर गया। व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिए। एसडीएम कार्यालय, नगर पालिका, सीएचसी, रामपुर रोड बिजलीघर और कई सरकारी स्कूलों में भी पानी भर गया। मेरठ मेडिकल कॉलेज में भी पानी भर गया है। इसके चलते ओपीडी बंद कर दी गई। शुक्रवार को यूपी के सभी 75 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। जबकि 49 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार- बंगाल की खाड़ी से बना बारिश का सिस्टम अब मध्य प्रदेश के आसपास पहुंच गया है। इसका असर यूपी में भी पड़ रहा है। इसलिए प्रदेश में मानसून ने जोर पकड़ लिया है। अगले 5 दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। बारिश की तस्वीरें देखिए- 24 घंटे में 10 लोगों की मौत प्रदेश में अब तक 27% कम बरसात यूपी में मौसम के पल-पल अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….