यूपी में मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी है। लगातार बारिश से अब हालात बिगड़ने लगे हैं। बारिश से पिछले 24 घंटे में 10 लोगों की मौतें हुईं हैं। मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद और गाजियाबाद समेत 13 जिलों में शुक्रवार को 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। वहीं शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे से उन्नाव और बलरामपुर में बारिश हो रही है। हापुड़ में गुरुवार रात से रुक-रुककर बारिश हो रही है। इस कारण अतरपुरा चौपला, सिकंदर गेट, गढ़ रोड, जसरूपनगर, चमरी और मीनाक्षी रोड समेत कई इलाकों में पानी भर गया। व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिए। एसडीएम कार्यालय, नगर पालिका, सीएचसी, रामपुर रोड बिजलीघर और कई सरकारी स्कूलों में भी पानी भर गया। मेरठ मेडिकल कॉलेज में भी पानी भर गया है। इसके चलते ओपीडी बंद कर दी गई। शुक्रवार को यूपी के सभी 75 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। जबकि 49 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार- बिजनौर के नजीबाबाद में पिछले 24 घंटों में सुबह 8:30 बजे तक 306 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। वर्ष 1952 से उपलब्ध मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार यह नजीबाबाद के इतिहास में 24 घंटे के दौरान दर्ज चौथी सबसे अधिक वर्षा है, जबकि जुलाई माह में यह तीसरी सबसे अधिक बारिश के रूप में दर्ज हुई है। इतनी अधिक वर्षा मानसून की तीव्र सक्रियता का संकेत है और इसे अत्यंत दुर्लभ घटना माना जा रहा है। बारिश की तस्वीरें देखिए-
प्रदेश में अब तक 27% कम बरसात यूपी में मौसम के पल-पल अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….
प्रदेश में अब तक 27% कम बरसात यूपी में मौसम के पल-पल अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….