उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश में झांसी, ललितपुर और महोबा समेत 8 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
वहीं सोमवार को बदायूं में तेज बारिश के साथ ओले गिरे। तेज आंधी में एक बड़ा पेड़ चलते ऑटो पर गिर गया। हादसे में ऑटो सवार 23 साल की युवती की मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया। मथुरा में तेज बारिश हुई। हाथरस, आगरा और एटा में काले बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलीं। गाजियाबाद, अलीगढ़ और मेरठ में भी तेज आंधी के साथ बारिश हुई। कई जगह 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं। लखनऊ के मौसम विज्ञान अतुल कुमार सिंह- हरियाणा के आसपास पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है। इसके चलते प्री-मानसून की बारिश हो रही है। 17 से 20 जून के बीच मानसून यूपी में सोनभद्र और ललितपुर के रास्ते एंट्री कर सकता है। अभी मानसून बिहार तक पहुंच चुका है। मौसम की तस्वीरें देखिए… अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम… 16 जून: पूरे प्रदेश में बादलों की आवाजाही रहेगी। हवा में नमी की वजह से गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। 17 जून: यूपी में मौसम साफ रहेगा। तेज हवाएं चलेंगी। बादलों की आवाजाही के कारण कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। 18 जून: पूरे प्रदेश में बादलों की आवाजाही रहेगी। कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। 19 जून: पूरे प्रदेश में हल्की से भारी बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं तूफान भी आ सकता ह यूपी में मौसम से जुड़े अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…