लखनऊ में लाइब्रेरी में भीषण आग:कई झुलसे; जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे बच्चे, एक लोहे की ग्रिल पर गिरा

यूपी की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार को एक लाइब्रेरी सेंटर में भीषण आग लग गई है। आग से लाइब्रेरी में मौजूद छात्रों का निकलना मुश्किल हो गया। ऐसे में कुछ ने पहली मंजिल से कूद कर अपनी जान बचाई। कूदने से कई बच्चे घायल हो गए हैं। कई की हालत नाजुक है। एक युवक जान बचाने के लिए आग के बीच से कूदा, लेकिन वह नीचे लोहे की नोकदार ग्रिल पर गिरा, जिससे ग्रिल उसके पेट में घुस गई। स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल भेजा। धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने दमकल को सूचना दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने में लगी हैं। 4 तस्वीरें देखिए हादसा घटना से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग पढ़िए…