शाहजहांपुर में मर रहे पति का VIDEO बनाया:बोला- बच्चे की कसम खिलाई थी, फिर भी प्रेमी से बात करना नहीं छोड़ा

शाहजहांपुर में पत्नी के अफेयर से दुखी पति ने जहर खाकर जान दे दी। उसने पत्नी को उसके प्रेमी से बात करते रंगे हाथ पकड़ा था। युवक का मौत से पहले का एक वीडियो सोमवार को सामने आया। जिसमें वह बेसुध हालत में चारपाई पर लेटा दिख रहा है। दावा है कि पत्नी उसे अस्पताल ले जाने के बजाय, वीडियो बना रही थी। युवक ने मरने से पहले पत्नी से कहा- चार महीने से तुम्हे समझा रहा था। तुम्हे बच्चे की कसम खिलाई थी। अगर तुम चाहती तो मुझे बचा लेती। पूरी गलती मेरी पत्नी की है। मुझे पूरे गांव ने बोला, पर मैंने किसी की नहीं सुनी। अपनी पत्नी पर भरोसा किया, पर इसने मेरी बात नहीं मानी। आज इसके चलते मैंने जहर की पूरी शीशी पी ली। युवक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप है। घटना जिला मुख्यालय से करीब 27 किलोमीटर दूर पुवायां थाना क्षेत्र के मजीदपुर गांव की है। 2 तस्वीरें देखिए… अब पूरा मामला जानिए– तीन भाइयों में सबसे बड़ा था अनूप, 4 साल का एक बेटा पुवायां थाना क्षेत्र के मजीदपुर गांव निवासी अनूप कुमार (27 साल) गाड़ियों की पेंटिंग का काम करता था। उसकी शादी करीब छह साल पहले खुटार की रहने वाली मनु देवी से हुई थी। उनका चार साल का बेटा है। अनूप तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। छोटे भाइयों के नाम अखिल और गगन हैं। आरोपी पत्नी मनु ने बताया, मैं पड़ोसी दिलीप से कई महीनों से बात कर रही थी। तीन–चार बार मेरे पति ने मुझे फोन कर बात करते रंगे-हाथ पकड़ लिया था। बात करने से मना किया था। मैंने वादा किया था कि अब बात नहीं करूंगी। 100 रुपए लेकर घर से बाहर निकल गया पति मनु ने बताया, 31 जुलाई की सुबह दिलीप से बात कर रही थी, फिर पति ने देख लिया। इसी बात को लेकर हमारा झगड़ा हुआ। उसने मोबाइल पटककर तोड़ दिया। मैंने माफी मांगी और खाना खाने को कहा। लेकिन उसने खाना नहीं खाया। कहा– 100 रुपए दे दो, मैं बाहर समोसा या कुछ और खा लूंगा। रात तक जब वे नहीं लौटे तो मैंने ठेकेदार को फोन किया। वो सुबह ही बहाना बनाकर वहां से निकल गए थे। कुछ देर बाद ही साइकिल से लड़खड़ाते हुए पहुंचे और घर में दाखिल होते ही चारपाई पर लेट गए। मनु ने बताया- पूछने पर अनूप ने कहा कि उसने जहर की पूरी शीशी पी ली है। मैंने दिलीप और उसकी बड़ी बहन को फोन करके बुला लिया। दिलीप ने ही मोबाइल से वीडियो बनाया, जिसमें अनूप ने पूरी बात कही। हालत बिगड़ने पर हम उसे सीएचसी ले गए। वहां से जिला अस्पताल और फिर बरेली। जहां 1 अगस्त को अनूप की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस बोली- मरने वाले युवक के दो वीडियो मिले पुवायां थाना प्रभारी आरके रावत ने बताया– मरने वाले अनूप के दो वीडियो सोमवार को पुलिस को मिले। जिसमें वह पत्नी के अफेयर की बात कह रहा है। पत्नी मनु देवी और उसके प्रेमी दिलीप उर्फ अनुपेश कुमार के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है। ————————– ये खबर भी पढ़िए- महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण सिंह बरी:बोले- होइहि सोइ जो राम रचि राखा; विनेश फोगाट बोलीं- उम्मीद नहीं छोड़ी, हाईकोर्ट जाएंगे
भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह को महिला पहलवानों से जुड़े यौन शोषण मामले में दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी कर दिया। सोमवार को फैसले के वक्त पूर्व सांसद बृजभूषण और भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के पूर्व सचिव विनोद तोमर कोर्ट में मौजूद रहे। पूरी खबर पढ़िए…