‘श्रीकृष्ण जन्मभूमि हमारी है, इसे लेकर रहेंगे’:मथुरा में 9 अगस्त को कार सेवा का ऐलान, चित्रगुप्त पीठाधीश्वर बोले- भगवाधारी आ रहे हैं

मथुरा की श्रीकृष्ण जन्मभूमि के पास बने गुंबद को हटाने की मांग तेज हो गई है। चित्रगुप्त पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने इसे विवादित बताया है। इसे हटाने के लिए शनिवार शाम को उन्होंने 9 अगस्त को कार सेवा का ऐलान किया है। इस अभियान के समर्थन में स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने पोस्टर जारी किया है। सनातनी हिंदुओं से श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंचने की अपील की है। पोस्टर में जन्मभूमि मुक्ति को धर्म, अधिकार और संकल्प बताते हुए 9 अगस्त सुबह 10 बजे मथुरा आने का आह्वान किया गया है। स्वामी सच्चिदानंद के इस ऐलान को कई साधु-संतों और निर्मोही अखाड़े का समर्थन भी मिला है। संतों ने आंदोलन में कार सेवा का समर्थन करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भी श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति अभियान में शामिल होने की अपील की है। अब पढ़िए पोस्टर में क्या लिखा… संत सच्चिदानंद महाराज ने पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में लिखा है- श्रीकृष्ण जन्मभूमि हमारी है, इसे लेकर रहेंगे। इसके साथ ही पोस्टर में 9 अगस्त 2026, चलो श्रीकृष्ण जन्मभूमि का आह्वान किया गया है। पोस्टर में आगे लिखा है- प्रभु श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मुक्ति हेतु छोड़ो कृष्ण जन्मभूमि, आ रहे भगवाधारी। इसके अलावा पोस्टर में श्रीकृष्ण जन्मभूमि हमारा धर्म, हमारा अधिकार, हमारा संकल्प” का संदेश भी दिया गया है। पोस्टर के माध्यम से लोगों से 9 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंचकर आंदोलन में शामिल होने की अपील की गई है। साधु संतों ने किया समर्थन संत सच्चिदानंद महाराज के इस बयान का साधु संतों ने समर्थन किया है। निर्मोही अखाड़ा से जुड़े संतों ने सच्चिदानंद महाराज से मुलाकात कर चर्चा की और अपना समर्थन दिया। निर्मोही अखाड़े के राष्ट्रीय प्रवक्ता संत सीताराम दास महाराज ने कहा कि अखिलेश यादव आपको भगवान कृष्ण स्वप्न में दीखते हैं, आप उनके वंशज हैं, उनकी मुक्ति के लिए आगे आना चाहिए। सच्चिदानंद ने नारा दिया है, एक धक्का और दो चित्रगुप्त पीठाधिश्वर सच्चिदानंद महाराज ने निर्मोही अखाड़े में संतों से आंदोलन को लेकर चर्चा की। निर्मोही अखाड़े के संतों ने कृष्ण जन्म भूमि की मुक्ति के लिए कार सेवा का समर्थन किया। साथ ही पूर्व सीएम अखिलेश यादव को भी इस काम में शामिल होने के लिए आग्रह किया। सच्चिदानंद महाराज ने नारा दिया है‘एक धक्का और दो चित्र गुप्त पीठाधीश्वर ने मिडिया से बातचीत करते हुए कार सेवा की तारीख 9 अगस्त की घोषणा करते हुए सनातनी हिन्दुओं को शामिल होने की अपील की है। दिल्ली के इंद्र प्रस्थ से शुरू होने वाले ये यात्रा सीधे मथुरा पहुंचेगी।