रोटावेटर में फंसकर युवक कई टुकड़ों में कटा:कानपुर देहात में 5 घंटे बाद निकाला शव; पुलिस बॉडी बोरी में भरकर भागी
कानपुर देहात में सोमवार को रोटावेटर में फंसकर एक युवक के कई टुकड़े हो गए। वह मशीन में फंसी घास निकालने जा रहा था। जैसे ही उसने हाथ बढ़ाया, उसे रोटावेटर ने खींच लिया। ट्रैक्टर युवक के मामा चला रहे थे। उन्होंने शोर सुनकर ब्रेक लगाई, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। […]