यूपी में पुलिसवालों को महिलाओं ने पीटा, वर्दी फाड़ी:हिस्ट्रीशीटर को भीड़ ने छुड़ाया, जान बचाकर भागे दरोगा-सिपाही
मुजफ्फरनगर में शनिवार को हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर उसके घर वालों ने हमला कर दिया। दरोगा-सिपाही को महिलाओं ने घेर लिया। कॉलर पकड़कर धक्का-मुक्की और गाली-गलौज की। पुलिसवालों की वर्दी फाड़ दी। नेम प्लेट नोच ली। हिस्ट्रीशीटर साहिल उर्फ भूरिया के घर वालों ने उसे पुलिस की हिरासत से छुड़ाकर भगा दिया। […]