मथुरा DM बोले- मांगना है तो भगवान से मांगो:भिखारी से बैठकर बात की, हाथ जोड़कर कहा- बाबा भीख मांगना बंदकर कुछ काम करो

‘बाबा भीख मांगना बंद कर दीजिए, अगर कुछ मांगना है तो भगवान से मांगिए।’ यह बात मथुरा के DM चंद्र प्रकाश सिंह ने वृंदावन में भीख मांग रहे भिखारियों से कही। डीएम बुजुर्ग भिखारी के सामने बैठ गए। उससे कई सवाल पूछे और सलाह भी दी। आखिर में जाते-जाते डीएम ने भिखारी के सामने हाथ जोड़ दिए। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें डीएम जमीन पर बैठकर भिखारी से बात कर रहे हैं। देखिए 2 तस्वीरें… अब जानिए पूरा मामला
मथुरा में यमुना नदी उफान पर है। इसके चलते मंगलवार दोपहर मथुरा के डीएम चंद्र प्रकाश सिंह बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने निकले थे। DM वृंदावन के केशीघाट पर दौरा कर लौट रहे थे। तभी उनकी नजर वृंदावन में यमुना किनारे भीख मांगने वाले एक बाबा पर पड़ी। इसके बाद डीएम उसके सामने जमीन पर बैठ गए। उनसे पूछा- कहां के रहने वाले हो और वृंदावन में कब से रह रहे हो? इसके साथ ही DM ने बाबा से भीख मांगने की वजह भी पूछी। DM ने बाबा के जोड़े हाथ
बातचीत के अंत में DM ने भीख मांगने वाले बाबा के हाथ जोड़े और कहा कि कुछ और करिए यह मेरा निवेदन है। इसके बाद DM वहां से चले गए। ————————- ये खबर भी पढ़ेंः- कुशीनगर में पुलिस के सामने युवक को मारी गोली, पहली गोली चलते ही दरोगा भागा, VIDEO कुशीनगर में लव ट्राएंगल में युवक को पुलिस के सामने गोली मार दी गई। इसका वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिख रहा कि जैसे ही पहली गोली चलती है, वहां मौजूद दरोगा भाग जाता है। आरोपी तीन राउंड फायरिंग करता है। एक गोली युवक के पेट में लग जाती है। इसके बाद आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूरी खबर पढ़ें…