वाराणसी में मानसून फिर से एक्टिव हो गया है। करीब 13 घंटे की झमाझम बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया। इससे शहर की गलियां-सड़कें नहर जैसी बहती दिखीं। BHU अस्पताल परिसर में 2 से 3 फीट तक पानी भर गया। इससे होकर मरीजों को आना-जाना पड़ा। BHU सिंहद्वार पर जलभराव हो गया। अस्सी से गोदौलिया जाने वाले रूट पर सीवर ओवरफ्लो होने से गलियों में गंदा पानी बहने लगा। करीब 115 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार-शनिवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान सामान्य से 0.6 डिग्री कम 32.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री कम 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार सुबह हल्की बारिश के बाद अचानक तेज धूप खिली, जिससे लोगों को उमस का एहसास हुआ। लेकिन, दोपहर करीब ढाई बजे 15 मिनट की बारिश ने राहत दिलाई। इसके बाद करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा हवा चली। देर शाम से बारिश का सिलसिला शुरू हुआ। कभी तेज तो कभी हल्की बारिश शनिवार सुबह भी जारी रही। तापमान में 3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। दोपहर करीब 12 बजे हल्की धूप निकल आई। बारिश और जलभराव की 5 तस्वीरें देखिए शहर में जलजमाव की स्थिति रही
वाराणसी शहर के अलग-अलग क्षेत्रों जैसे- बीएचयू, बाबतपुर, हरहुआ, चौबेपुर, लहरतारा, चांदपुर, सुंदरपुर चौक, गोदौलिया, मैदागिन और रोहनिया में रातभर हुई बारिश ने सड़कों को तालाब बना दिया। निचले इलाकों में जलजमाव से लोगों को आवाजाही में परेशानी हुई। कई जगहों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हालांकि, बच्चों और युवाओं ने बारिश का खूब आनंद लिया और भीगते हुए मौसम का लुफ्त उठाया। वाराणसी में बारिश से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….