यूपी का मिनी स्विटजरलैंड मुक्खा फॉल:100 मीटर से गिरता झरना, अथाह कुंड; VIDEO में देखिए सोनभद्र की खूबसूरती

यूपी का मिनी स्विटजरलैंड कहे जाने वाले सोनभद्र जिले की कैमूर की पहाड़ियों में है मुक्खा फॉल। बेलन नदी के इस प्राकृतिक जलप्रपात की खूबसूरती पहली ही नजर में किसी को भी मोहित कर सकती है। 100 मीटर की ऊंचाई से गिरता यह झरना टूरिस्टों को रोमांचित कर देता है। रास्ते का नजारा, हरे भरे पेड़-पौधों के बीच चट्टानों की प्राकृतिक सुंदरता को दर्शाते हैं। मॉनसून के मौसम में यह वॉटरफॉल और ज्यादा रोमांचक हो जाता है। यहां आने वाले टूरिस्ट जगह-जगह चट्टानों के बीच बहते पानी में नहाते और मस्ती करने के साथ पेड़ की छांव में पिकनिक मनाते दिखेंगे। झरने के पास ही अथाह कुंड की अपनी भव्यता है। कुंड में पानी की कितनी गहराई है, यह आज तक पता नहीं चल सका है। VIDEO में देखिए मुक्खा फॉल के खूबसूरत नजारे…