सहारनपुर में रिटायर्ड टीचर ने नाबालिग से छेड़छाड़ की; VIDEO:भीड़ ने पीटा; पंचायत में साले ने भी मारे थप्पड़, FIR के बाद फरार

सहारनपुर में 70 साल के रिटायर्ड टीचर ने नाबालिग से छेड़छाड़ की है। उसे गोद में उठाकर आटा चक्की के अंदर ले गया और अश्लील हरकत की। बुजुर्ग की हरकत से गुस्साए लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। रात में मोहल्ले के लोगों ने पंचायत भी की। हरकतों को सुनकर उसके साले ने भरी पंचायत में कई थप्पड़ मारे। लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। आरोपी रिटायर्ड टीचर ने नाबालिग को झाड़ू लगाने के बहाने बुलाया था। मां की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपी फरार है। घटना थावना फतेहपुर थाने की रविवार शाम की है। विस्तार से पढ़िए पूरा मामला झाड़ू लगाने के बहाने नाबालिग को बुलाया था कस्बा छुटमलपुर की महिला ने बताया- मेरी 11 वर्षीय बेटी रविवार शाम करीब सात बजे आटा चक्की पर गेंहू पिसवाने गई थी। चक्की मालिक अजमेर सिंह ने मेरी बेटी को झाड़ू लगाने के बहाने बुला लिया। उसने मेरी बेटी के साथ छेड़छाड़ की। आसपास के लोग पहुंचे तो नाबालिग को छोड़ा, हुई पिटाई सामने आए छेड़छाड़ के वीडियो में दिख रहा कि नाबालिग पंखा हटा रही है। पीछे से आकर आरोपी अजमेर सिंह छेड़छाड़ करने लगा। वह उसे गोद में उठाकर अंदर लेकर जाता है। लड़की प्रतिरोध करती है।आसपास के लोगों ने बताया कि प्रतिरोध करते हुए वह चिल्लाने लगी। मोहल्ले का एक युवक वहां पहुंचा। उसने आरोपी अजमेर सिंह को फटकारा। इसी बीच लोग भी जुट गए। अजमेर सिंह, नाबालिग को छोड़कर बाहर आ गया। नाबालिग बचने के लिए चक्की के नीचे छिप गई। लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। भीड़ का गुस्सा देख, आरोपी मौका पाकर वहां से भाग निकला। नाबालिग की मां, बेटी को लेकर थाने पहुंची। आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। भरी पंचायत में साले ने रिटायर्ड टीचर को जमकर पीटा उधर, इस घटना के बाद मोहल्ले के लोग एक परचून की दूकान पर जुटे। यह दूकान, अजमेर सिंह के साले लल्ला की है। यहां पंचायत हुई। आरोपी रिटायर्ड टीचर भी वहां मौजूद था। लोगों के बीच में ही उसके साले उठे और गुस्से में तमतमाते हुए उसे थप्पड़ मारने लगे। थप्पड़ मारने का भी वीडियो सामने आया है। सीओ मनोज यादव ने बताया कि लड़की से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो करीब 2 मिनट 25 सेकेंड का है। मामले में पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को अरेस्ट करने के लिए एक टीम लगी है। जल्द ही उसे अरेस्ट कर लिया जाएगा। …………………… ये खबर भी पढ़ें- धीरेंद्र शास्त्री हजरत-ए-आदम की औलाद- बोले मौलाना शहाबुद्दीन:कन्वर्टेड मुसलमान वाले बयान पर सांसद बर्क ने कहा- गुमराह मत करिए पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कन्वर्टेड मुसलमान वाले बयान पर मुस्लिम समुदाय में गुस्सा है। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने सोमवार को कहा- दुनिया में सबसे पहले हजरत आदम आए और तमाम इंसानियत उनकी ही औलाद हैं। धीरेंद्र शास्त्री भी आदम की ही औलाद हैं। असली-नकली का फर्क करने वाला खुद नकली होता है। पढ़ें पूरी खबर…