आगरा में बाढ़ का 47 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया है। कैलाश घाट से लगभग 80 KM दूर बटेश्वर तक यमुना ने तबाही मचाई है। ताजमहल के पीछे बना पार्क पूरी तरह से डूब गया। ताजमहल की बाउंड्री को बाढ़ का पानी छूने लगा। यहां 2-3 फीट तक पानी भर गया। 25 कॉलोनियां और 40 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए। 5 हजार से ज्यादा लोग राहत शिविरों में शिफ्ट हो चुके हैं। आगरा में बाढ़ का ऐसा दृश्य लोगों ने 1978 में देखा था। दैनिक भास्कर ड्रोन कैमरे की नजर से बाढ़ का नजारा दिखा रहा है। ऊपर क्लिक करके वीडियो देखिए…