शादी के 10वें दिन भागी दुल्हन, गहने-नकदी लूट ले गई:शामली में बिचौलिए ने 2 लाख लिए, दूल्हा बोला- किसको मुंह दिखाऊं

शामली में एक लुटेरी दुल्हन शादी के 10वें दिन फरार हो गई। वह ससुराल में रखे गहने और नकदी भी साथ ले गई। बिचौलियों ने 20 लाख रुपए लेकर व्यापारी की शादी कराई थी। घटना के समय पति किसी काम से बाहर गया हुआ था। घर के बाकी लोग सो रहे थे। ससुराल वाले सोकर उठे तो देखा दुल्हन घर में नहीं दिखी। इसके बाद बेटे को फोन किया। घर पहुंचे बेटे ने देखा तो कमरे की आलमारी खुली हुई थी। सारा सामान गायब था। युवक ने मंगलवार को सदर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। मामला सिटी क्षेत्र के नाला पटरी आर्यपुरी का है। अब पूरा मामला विस्तार से… नाला पटरी आर्यपुरी के रहने वाले अर्चित ने बताया कि उसकी शादी 11 नवंबर को कुरुक्षेत्र की रहने वाली रिंकी से हुई थी। कार्तिक, अनुज, मोनू पांचाल और टीनू ने मेरी शादी कराई थी। इसके बदले उन्होंने मुझसे 2 लाख रुपए लिए थे। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में मेरी रिंकी की शादी काली जी के मंदिर में हुई। इसके बाद रिंकी मेरे साथ शामली आ गई। शादी के बाद वह मेरे साथ में घूमने और खरीदारी पर भी जाती रही। बिचौलिए बोले- दुल्हन वापस आ जाएगी 20 नवंबर की दोपहर को रिंकी घर से सोने-चांदी के जेवर, 1 लाख 30 हजार रुपए नकद और फोन के अलावा कीमती सामान लेकर गायब हो गई। इसके बाद हम लोगों ने शादी कराने वाले लोगों से संपर्क किया।बिचौलियों ने सोमवार तक रिंकी को वापस भेजने का वादा किया। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फिर मैंने पुलिस में इसकी शिकायत की। कोतवाली प्रभारी सचिन शर्मा ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया है। शादी कराने वाले बिचौलियों और दुल्हन के रिलेशन की जांच की जा रही है। ——————————— ये भी पढ़ें… अयोध्या राम मंदिर पर फहराई धर्मध्वजा, मोदी भावुक हुए:बोले- अब मानसिक गुलामी से मुक्ति का लक्ष्य; इसने राम को भी काल्पनिक बता दिया अयोध्या का राम मंदिर आज संपूर्ण हो गया। प्राण प्रतिष्ठा के 673 दिनों बाद PM मोदी और RSS प्रमुख मोहन भागवत ने मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण किया। सुबह 11.50 बजे अभिजीत मुहूर्त में बटन दबाते ही 2 किलो की केसरिया ध्वजा 161 फीट ऊंचे शिखर पर फहराने लगी। PM भावविभोर हो गए। उन्होंने धर्मध्वजा को हाथ जोड़कर प्रणाम किया। पढ़ें पूरी खबर…