यूपी के 3 शहरों में बारिश, कोतवाली में पानी भरा:हाथरस में सड़कें डूबीं, आज 54 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

यूपी में प्री-मानसून एक्टिव हो गया है। शनिवार तड़के हाथरस, फतेहपुर और उन्नाव में जोरदार बारिश हुई। हाथरस में इतनी बारिश हुई है कि कोतवाली सदर में पानी भर गया। सड़कें डूबी गईं। प्रदेश के ज्यादातर शहरों में बादल और धूप की लुकाछिपी देखने को मिल रही है। आज 54 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। कई जगहों पर बिजली गिरने की भी संभावना है। 40 से 50 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है। इसके असर से प्री-मानसून ने जोर पकड़ लिया है। ऐसे में आंधी और बारिश का सिलसिला फिलहाल जारी रहेगा। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के 15 शहरों में बारिश दर्ज की गई। सहारनपुर में तूफान के साथ इतनी बारिश हुई कि सड़कें डूब गईं। हाथरस में आंधी से पेड़ और पोल उखड़ गए। घंटों बिजली गुल रही। 40.8 डिग्री तापमान के साथ जालौन सबसे गर्म रहा। शुक्रवार की 3 तस्वीरें देखिए- लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- यूपी में प्री-मानसून की बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। अब मानसून की एंट्री तक प्रदेश में आंधी-बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। बीच-बीच में गर्मी भी अपने तेवर दिखाएगी, लेकिन बारिश इससे राहत दिलाती रहेगी। फिलहाल 15-16 जून तक आंधी-तूफान और बारिश का सिलसिला चलता रहेगा। प्रदेश में मानसून अपने तय समय यानी 20 जून तक एंट्री करेगा। अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम… यूपी में मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…