CM योगी अलीगढ़ पहुंचे:393 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास, जनता को करेंगे संबोधित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को अलीगढ़ पहुंच गए हैं। सीएम योगी यहां करीब 393 करोड़ रुपये की 10 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। साथ ही वे जनसभा को संबोधित कर जनता को शहरी विकास और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी कई महत्वपूर्ण सौगातें देंगे। अलीगढ़ पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री सबसे पहले करसुआ स्थित आईटीएम कॉलेज पहुंचे। जहां से उन्होंने राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया और विश्वविद्यालय परिसर में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। नए विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे इसके बाद मुख्यमंत्री कलेक्ट्रेट सभागार में अलीगढ़ मंडल के लोक निर्माण विभाग (PWD) की परियोजनाओं की समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में पुराने और नए विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री जिले की विकास योजनाओं, कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा करेंगे। समीक्षा बैठकों के बाद मुख्यमंत्री राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी (नुमाइश मैदान) पहुंचेंगे। जहां वे अलीगढ़ सदर, कोल विधानसभा क्षेत्र और नगर निगम क्षेत्र की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। नुमाइश मैदान में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनता को संबोधित करेंगे और प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं एवं उपलब्धियों पर अपने विचार रखेंगे। जनसभा के बाद मुख्यमंत्री सर्किट हाउस पहुंचेंगे, जहां उनका रात्रि विश्राम निर्धारित है। इसके बाद मंगलवार सुबह वे अलीगढ़ से हाथरस के लिए रवाना होंगे। शहर में सीएम योगी के कार्यक्रम का पल-पल का अपडेट जानने के लिए नीचे लगे ब्लॉग से गुजर जाइए…