माफिया अतीक अहमद के बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई। अबान अहमद (21) झांसी जेल में बंद बड़े भाई अली अहमद से मिलने जा रहा था। कार में 5 लोग सवार थे। हाईवे पर अचानक जानवर आ गया। उसे बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। पुलिस ने कार सवार पांचों लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने अबान और उसके दोस्त सोनू को मृत घोषित कर दिया। घायलों की पहचान उमर अहमद, मोहम्मद जैद और असलम के रूप में हुई है। हादसा गुरुवार सुबह साढ़े 10 बजे झांसी-कानपुर हाईवे पर पूंछ थाना क्षेत्र में हुआ है। हादसे से जुड़ी तस्वीरें देखिए- पुलिस के मुताबिक, अबान कार से दोस्तों के साथ सुबह निकला था। अबान अहमद आगे की सीट पर बैठा था। सोनू गाड़ी चला रहा था। हादसे में दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौत हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह डैमेज हो गया। हादसे के बाद पांचों कार में फंस गए थे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर सभी को बाहर निकाला। माफिया अतीक के बेटे की मौत से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए