गोरखपुर में रविवार को दरोगा को सड़क पर जूते से मारने का वीडियो सामने आया। इसमें वकील की ड्रेस में दिख रहा युवक बाइक सवार दरोगा को रोकता है। फिर बहस के बाद मारपीट करने लगता है। इसके बाद दरोगा भी युवक को पीटने लगता है। पूरा मामला शाहपुर इलाके का बताया जा रहा। पुलिस ने वीडियो की जांच कराई तो मामला फर्जी निकला। पता चला वीडियो लाइक और व्यूज पाने की चक्कर में शूट किया गया। इसमें दरोगा और वकील दोनों ही फर्जी निकले। इसके बाद शाम तक दोनों युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। 2 तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए, वीडियो में क्या दिख रहा फर्जी दरोगा और वकील का वीडियो 2 मिनट 55 सेकेंड का है। इसमें एक काली सदरी, सफेद शर्ट पहने दिख रहा युवक सड़क किनारे खड़े फर्जी दरोगा के पास पहुंचता है। उसके साथ 2 लड़के और हैं। तीनों बाइक पर बैठे दरोगा को घेर लेते हैं। युवक बोलता है कि मेरे पिता को थाने ले जाकर क्यों बैठाए थे। इस पर दरोगा कहता है कि जब तुम घर पर नहीं मिले तो पिता को ही उठाकर ले जाना पड़ा। इसके बाद युवक और दरोगा के बीच सड़क पर ही हाथापाई शुरू हो जाती है। युवक वर्दीधारी को जूते से पीटता है, गालियां देता है। कुछ लोग वहां आकर बीच बचाव भी करते हैं। इस पर एक युवक कहता है कि सांसद जी को फोन करो और इनका ट्रांसफर कराओ। इस दौरान युवक कहता है कि वीडियो बन गया है। जो उखाड़ना हो उखाड़ लेना। एसपी सिटी निमिष पाटील ने कहा- थाना शाहपुर क्षेत्र का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक पुलिस कर्मी व अधिवक्ता विवाद करते दिखाई दे रहें हैं। वीडियो की जांच की गई तो संबंधित वीडियो फर्जी पाया गया। वीडियो में दिखाई दे रहा पुलिसकर्मी पुलिस विभाग से नहीं है। जो अधिवक्ता दिख रहा, वह भी फर्जी है। ———————
ये खबर भी पढ़ें ‘मेयर साहब…कार से नीचे पानी में उतरिए, ये स्पेन है’:गोरखपुर में जलभराव का जायजा लेने नगर आयुक्त के साथ पहुंचे थे, व्यापारियों ने घेरा गोरखपुर में शनिवार को जलभराव का निरीक्षण करने पहुंचे नगर आयुक्त अजय जैन और मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव को व्यापारियों ने घेर लिया। कहा- मेयर साहब, ये स्पेन है। आप गाड़ी से नीचे पानी में उतरिए, तभी समस्या समझ में आएगी। पूरा नाला जाम है, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं। पढ़िए पूरी खबर