गुरु की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए CM योगी:जनता दर्शन में 150 लोगों की समस्याएं सुनीं, गाय को गुड़ और रोटी खिलाई

CM योगी गोरखपुर में तीसरे दिन अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। इससे पहले गोरखनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की और गाय को गुड़ और रोटी खिलाई। फिर गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन में सीएम ने 150 लोगों की समस्याएं सुनीं और समाधान के प्रति आश्वस्त किया। उन्होंने लोगों से कहा- चिंता मत करिए, सरकार हर व्यक्ति की समस्या का समाधान कराएगी। सीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे पूरी तत्परता और संवेदनशीलता से यह सुनिश्चित करें कि बिना भेदभाव सबको न्याय मिले। हर पात्र को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले, जरूरतमंदों के समुचित इलाज की व्यवस्था हो, जमीन कब्जाने वाले भू माफिया व दबंगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो। 2 तस्वीरें देखिए… CM योगी से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…