यूपी भाजपा के किसान-महिला और एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष घोषित:महिला मोर्चा में सभी क्षेत्रों में नियुक्तियां, एसटी मोर्चा में तीन क्षेत्रों में ही बनी टीम

भारतीय जनता पार्टी ने अपने अग्रिम मोर्चों के संगठन विस्तार का अभियान तेज कर दिया है। सोमवार को पार्टी ने किसान मोर्चा, अनुसूचित जनजाति (एसटी) मोर्चा और महिला मोर्चा के जिलाध्यक्षों की सूची जारी की। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने सभी छह संगठनात्मक क्षेत्रों में जिलाध्यक्ष नियुक्त किए हैं। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौधरी ने भी कई जिलों में नई नियुक्तियां की हैं। एसटी मोर्चा में फिलहाल कानपुर, काशी और गोरखपुर क्षेत्र के जिलों में ही अध्यक्षों की घोषणा की गई है। महिला मोर्चा की नियुक्तियों में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन का ध्यान रखा गया है। गाजियाबाद में आरती मिश्रा, बागपत में मीनाक्षी सिसोदिया, मुरादाबाद महानगर में सुनीता सैनी, आगरा महानगर में अपूर्वा जादौन और आगरा जिला में मनीषा सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। कानपुर देहात में डॉ. दीपिका सिंह सेंगर और कानपुर ग्रामीण में श्वेता सिंह को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। लखनऊ महानगर में अर्चना साहू, लखनऊ जिला में सुनीता पांडेय, बाराबंकी में रामेश्वरी मिश्रा और अयोध्या जिला में अंजू पांडेय को महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। काशी क्षेत्र में वाराणसी महानगर से प्रज्ञा पांडेय, वाराणसी जिला से किरण मिश्रा को जिम्मेदारी मिली है। प्रयागराज महानगर में रीता सिंह, प्रयागराज यमुनापार में आरती सिंह और प्रयागराज गंगापार में रूपम त्रिपाठी को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। गोरखपुर महानगर में प्रीति शाही, गोरखपुर जिला में डॉ. पूजा सिंह कौशिक और बस्ती में शैल त्रिपाठी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। किसान मोर्चा में भी नई नियुक्तियां किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौधरी ने भी जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। रामपुर में ऋषि पांडेय, मुरादाबाद जिला में अनुज विश्नोई और बुलंदशहर में ललित प्रधान को जिम्मेदारी दी गई है। ब्रज क्षेत्र में आगरा महानगर से रवि राजपूत और आगरा जिला से अशोक चाहर को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। पीलीभीत में शरदपाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कानपुर क्षेत्र में कानपुर उत्तर से शैलेंद्र सिंह, कानपुर दक्षिण से अजय प्रताप सिंह और कानपुर ग्रामीण से अनुराग शुक्ला को किसान मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। झांसी में कृष्ण चंद्र तिवारी को जिम्मेदारी मिली है। लखनऊ महानगर में जितेंद्र सिंह और लखनऊ जिला में विमलेश मिश्रा को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। काशी क्षेत्र में वाराणसी महानगर से राजेंद्र सिंह पटेल, वाराणसी जिला से कृष्ण कुमार मिश्रा और गाजीपुर से धनंजय चौबे को जिम्मेदारी दी गई है। सुल्तानपुर में कालीसहाय पाठक को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। गोरखपुर महानगर में जीतेंद्र सैनी और आजमगढ़ में तारकेश्वर सिंह को किसान मोर्चा की कमान सौंपी गई है। एसटी मोर्चा में तीन क्षेत्रों में नियुक्तियां भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विद्या भूषण गोंड ने भी जिलाध्यक्षों की घोषणा की है। फिलहाल कानपुर, काशी और गोरखपुर क्षेत्र के जिलों में ही नियुक्तियां की गई हैं। अवध, पश्चिम और ब्रज क्षेत्र में जिलाध्यक्षों की तलाश जारी है। गोरखपुर महानगर में विनोद कुमार गोंड, गोरखपुर जिला में धर्मराज गोंड, मऊ में पप्पू गोंड और बलिया में चंदन गोंड को एसटी मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। काशी क्षेत्र में वाराणसी महानगर से मनोज गोंड, वाराणसी जिला से विजय गोंड और चंदौली से कुंदन गोंड को जिम्मेदारी दी गई है। कानपुर क्षेत्र में कानपुर उत्तर से अनूप चौधरी, कानपुर दक्षिण से धर्मवीर सिंह, कानपुर ग्रामीण से महेंद्र सिंह और कानपुर देहात से सुमित गिहार को एसटी मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी की ओर से शेष क्षेत्रों में भी संगठन विस्तार के तहत नियुक्तियां किए जाने की प्रक्रिया जारी है।