भारत की पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के बाद यूपी में रेड अलर्ट है। गाजियाबाद के हिंडन सिविल एयरपोर्ट से उड़ानें अग्रिम आदेश तक बंद कर दी गई हैं। सुरक्षा कारणों के चलते यह फैसला लिया गया है। यहां से हर दिन 14 शहरों के लिए 30 फ्लाइट्स उड़ती थीं। प्रयागराज और मेरठ में स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। मेरठ में मशहूर नौचंदी मेले पर भी रोक लगा दी गई है। 15 मई से इस ऐतिहासिक मेले का शुभारंभ होना था, लेकिन अब 20 मई के बाद ही यह तय किया जाएगा कि मेले की शुरुआत कब होगी। इधर, वाराणसी, लखनऊ, अयोध्या समेत कई शहरों में रात में रेलवे स्टेशनों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। ट्रेनों और स्टेशनों पर सामान की जांच की गई। सहारनपुर के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने अपने बयान पर सफाई दी है। उन्होंने कहा – भाजपा के लोग उन्हें साजिशन निशाना बना रहे हैं। मैंने तो बस यह मांग की थी कि इस कार्रवाई की जानकारी सार्वजनिक हो, ताकि दुनिया को भारत की ताकत का संदेश जाए। दरअसल, इमरान मसूद ने एयर स्ट्राइक के बाद कहा था- इस बहादुरी के लिए सेना को सलाम है, लेकिन यह भी बताया जाए कि कितना नुकसान हुआ और कितनों को मारा गया। इसके बाद इमरान मसूद ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए थे। 2 तस्वीरें देखिए- रेड अलर्ट के बाद पूरे यूपी में चेकिंग अभियान और नेताओं के रिएक्शन के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…