जीतू भैया माफ कर देना। निधि की मम्मी (पत्नी गीता) बगल में रहने वाले अनुज से मिलती है। एक महीने से हम ड्यूटी पर थे। वो रोज पत्नी से मिल रहा था। वो घर भी आता था। हम बहुत तड़पे हैं। उसकी वजह से अपनी दोनों बेटियों को मारना पड़ा। दोनों हमारे कलेजे का टुकड़ा हैं। बहुत परेशानी हो रही है। तभी अपने साथ सभी को ले जा रहे हैं। हम अगर पापा को बताते या फिर कुछ करते तो पापा मार डालते। हमको माफ कर देना भइया, कोई और नहीं मारा है, हमने ही मारा है। ऐसा नहीं है कि बस तुम्हारी बहन को ही मारा है, अपनी बेटियों को भी मारा है। खुद भी मर रहे हैं। बेटियों को देखकर दुख हो रहा है। तुम्हारी बहन की वजह से हम जान दे रहे हैं। बहुत प्यार करते थे हम उसको, इसलिए साथ जा रहे हैं। जहां जाएंगे, साथ ही रखेंगे। हमको माफ कर देना, प्लीज भइया। ये आखिरी शब्द उन्नाव के अमित के हैं, जिसने अपनी दो बेटियों और पत्नी की हत्या के बाद खुद सुसाइड कर लिया। साले जीतू ने ही ये ऑडियो पुलिस को दिए हैं। पुलिस अब अवैध संबंध और रेप, दोनों एंगल पर जांच कर रही है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट… पत्नी-बेटियों और अमित की मौत में 1 घंटे का गैप
उन्नाव के अचलगंज के साहब खेड़ा गांव निवासी अमित ने सोमवार सुबह अपनी पत्नी गीता और 2 बेटियों खुशी (10) और निधि (6) की हत्या कर दी। इसके बाद साले जीतू के व्हाट्सएप पर 2 ऑडियो भेजे थे। जिसमें उसने पत्नी को घटना का जिम्मेदार बताया। इसके बाद उसने भी फांसी लगाकर जान दे दी थी। जीतू अब इस मामले में कुछ बताने को तैयार नहीं है। सोमवार शाम को पत्नी, दोनों बेटियों और पति का शव दफनाया गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पत्नी और बेटियों की मौत की वजह गला दबाना आया है। अमित की मौत फांसी लगाने की वजह से हुई है। पत्नी-दोनों बेटियों और अमित की मौत में लगभग 1 घंटे का गैप है। अब पुलिस यही जांच कर रही है कि आखिर अमित ने इस 1 घंटे में किस-किस से बात की। पुलिस अमित के फोन की जांच कर रही है। पुलिस की जांच 2 एंगल पर चल रही है। अब पढ़िए पुलिस जांच के 2 पॉइंट… पहला पॉइंट: ऑडियो मिलने के बाद इस बात की आशंका जताई जा रही है कि अमित की पत्नी गीता का पड़ोसी अनुज से अवैध संबंध था। वह कहीं न कहीं इस बात से परेशान रहता था। गांव के लोगों ने भी बताया था कि अमित और उसकी पत्नी में अक्सर विवाद होता रहता था। गांव में उसके 4 और भाई रहते थे। उसको लगता था, घर तक बात गई तो बहुत बदनामी हो जाएगी। हो सकता है कि जब अमित गांव वापस आया हो तब उसे गांव के ही किसी युवक ने अनुज के घर जाने वाली बात बताई हो। वह अपने ऑडियो में यह भी कह रहा है कि अनुज उसके घर पत्नी गीता से मिलने आया था। अमित ने अपने घर में कैमरे लगा रखे थे। हो सकता है, उसने कैमरे की रिकॉर्डिंग में कुछ आपत्तिजनक देख लिया हो जो वो बर्दाश्त न कर पाया हो। हत्या करने की ये भी एक वजह हो सकती है। दूसरा पॉइंट: अमित की पत्नी ने साल 2022 में गांव में रहने वाले युवक गजोधर पर रेप का केस दर्ज करवाया था। पत्नी गीता ने पुलिस को दी शिकायत में लिखा था- मैं रात में अपने घर पर अकेले दो बेटियों के साथ सो रही थी। तभी गांव का गजोधर मेरे घर में घुस आया। उसने मेरा रेप किया और मारपीट की। जब उसको बताया कि मैं गर्भवती हूं तो उसने मुझे और मारा जिससे मेरा गर्भपात हो गया। पुलिस इस मामले को भी इस केस से जोड़ कर देख रही है। ऐसा माना जा रहा है कि अमित के परिवार पर केस वापस लेने के लिए दबाव बनाया गया और धमकाया गया। जिससे परेशान होकर अमित ने पत्नी और दोनों बेटियों को मारा, फिर खुद भी फांसी पर लटक गया। सुनवाई शुरू होने से पहले पूरे परिवार का खत्म होना, इस ओर इशारा कर रहा है। परिवार ने अभी तक कोई शिकायत नहीं दी है- इंस्पेक्टर
अचलगंज थाने के इंस्पेक्टर राजेश पाठक ने बताया कि अभी तक इस मामले में परिवार ने कोई शिकायत नहीं दी है। न ही गीता का परिवार कुछ बोल रहा है। अनुज का नाम सामने आया है लेकिन परिवार के लोग उस पर भी कुछ नहीं बोल रहे हैं। साला जीतू अभी बात करने की स्थिति में नहीं है। वो बहन की मौत से बहुत परेशान है। मामले में जो भी सबूत हमें मिल रहे हैं, हम उसकी जांच कर रहे हैं। हर पहलू से मामले की जांच हो रही है। अमित का जो ऑडियो हमारे हाथ लगा है, उससे हमें जांच में कुछ मदद मिलेगी। लेकिन उसमें कितनी सच्चाई है, ये तो जीतू के कुछ बोलने पर ही पता चलेगा। अगर परिवार के लोग आगे कुछ बोलते हैं तो उस आधार पर मामले की जांच की जाएगी। 2011 में हुई थी शादी
अमित पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था। पांच साल पहले सभी भाई अलग हो गए। गांव में ही अलग-अलग घर बनवाकर रहने लगे। साल 2011 में अमित की शादी रायबरेली में हुई थी। उसकी बेटी खुशी कक्षा तीन में पढ़ती थी। निधि ने स्कूल जाना शुरू ही किया था। अमित एक ट्रैक्टर एजेंसी में काम करता था। वह रील बनाने का भी शौकीन था। वह अक्सर पत्नी-बच्चों के साथ रील बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करता था। रविवार रात को 3 भाई और पिता रायबरेली के ठाकुरद्वारा में बुआ की बेटी की शादी में गए थे। अमित और भाई संदीप गांव में ही थे। ———————– यह खबर भी पढ़ें- उन्नाव में पत्नी, दो बेटियों का गला दबाकर फांसी लगाई:शवों के बगल बैठकर खूब रोया, आखिरी VIDEO में काफी खुश था परिवार उन्नाव में पति ने पत्नी और 2 मासूम बेटियों की हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी फंदे पर झूल गया। सोमवार सुबह भाई उसे बुलाने पहुंचा। दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से झांककर देखा तो बरामदे में भाई की लाश फंदे से लटक रही थी। यहां पढ़ें पूरी खबर