योगी सरकार ने शुक्रवार शाम 48 सीनियर PPS अधिकारियों का तबादला कर दिया। अफसरों की 2 लिस्ट जारी की गई। पहली में 18 अफसरों के नाम शामिल किए गए। दूसरी में 30 अफसरों का तबादला किया गया। एडिशनल एसपी राहुल श्रीवास्तव डीजीपी प्रशांत कुमार के जनसंपर्क अधिकारी बनाए गए। राहुल को डीजीपी प्रशांत कुमार का काफी भरोसेमंद माना जाता है। राहुल इससे पहले भी डीजीपी के पीआरओ रह चुके हैं। उन्हें सोशल मीडिया का एक्सपर्ट भी माना जाता है। संभल के चर्चित एएसपी श्रीश्चंद्र को इटावा भेज दिया गया है। वे तीन साल से संभल में अपर पुलिस अधीक्षक रहे। कानपुर में एएसपी रहे राजेश कुमार श्रीवास्तव को संभल में तैनाती दी गई। लखनऊ एएसपी सेंट्रल मनीषा सिंह को नोएडा भेजा गया है। डीजीपी के रिटायरमेंट से पहले पुलिस महकमे में तबादलों का दौर जारी है। हालांकि इसे ट्रांसफर नीति से भी जोड़ कर देखा जा रहा है। डीजीपी इसी महीने की 31 तारीख को रिटायर हो रहे हैं। देखें लिस्ट… खबर अपडेट हो रही है….