ललितपुर में मधुमक्खियों के हमले में घायल ADM नमामि गंगे राजेश श्रीवास्तव की हालत गंभीर बनी है। डॉक्टरों ने उनके चेहरे से 500 डंक निकाले हैं। कान से 4 मधुमक्खियां भी निकली हैं। एडीएम का झांसी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. मयंक सिंह ने बताया- ADM राजेश श्रीवास्तव को सैकड़ों डंक लगे थे। ललितपुर के बाद मेडिकल कॉलेज में भी डंक निकाले गए हैं। उनको आईसीयू में एडमिट किया गया है। उनको ब्लड प्रेशर और शुगर की बीमारी पहले से है। घटना के बाद उनका ब्लड प्रेशर भी बढ़ गया था। वहीं, सीडीओ कमलाकांत समेत बाकी अफसरों की हालत में सुधार है। सोमवार सुबह सभी को ललितपुर मेडिकल कॉलेज से छुट्टी दे दी गई। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मधुमक्खियां इत्र की खुशबू से उड़कर आ गई होंगी। 25 मई को ललितपुर के देवगढ़ जंगल में अधिकारी पर्यटन और जल जीवन मिशन के लिए सर्वे करने पहुंचे थे। तभी मधुमक्खियों ने उन पर अटैक कर दिया था। वहीं, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार से सभी घायलों का उचित उपचार कराने की बात कही है। पहले जानिए क्या है मामला
25 मई को विशेष सचिव अधिकारियों के साथ देवगढ़ एवं आस-पास के क्षेत्र में निरीक्षण करने गए थे। नोडल अधिकारी निरीक्षण के लिए कुछ ही दूर निकले थे कि मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इसमें मुख्य विकास अधिकारी कमलाकांत पांडेय और अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे राजेश श्रीवास्तव गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ ही 3 कर्मचारी सामान्य रूप से घायल हुए थे। घटना में सीडीओ कमलाकांत पांडेय भागते समय गिर पड़े। जिसके बाद वह बेहोश हो गए। उन्होंने खोजने के लिए फोन लगाया गया। लेकिन उनका मोबाइल नहीं उठा। वह करीब एक घंटे तक पड़े रहे। ग्रामीणों ने उन्हें खोजा और किसी तरह से करीब एक किलोमीटर दूर तक लेकर आए। इसके बाद कुछ दूरी तक चारपाई पर लेटाकर ले जाया गया। ट्रैक्टर ट्रॉली में रखकर सड़क तक लेकर आए। सड़क तक पहुंचे के बाद एम्बुलेंस से ललितपुर मेडिकल कालेज तक लाया गया। सीडीओ कमलाकांत पांडे को मधुमक्खियों से बचाने के लिए उनका गनर चंद्रपाल सिंह उनसे लिपट गया। लेकिन मधुमक्खियों ने चंद्रभान पर अटैक किया। जिससे गनर चन्द्रपाल भी घायल हो गया। एडीएम राजस्व अंकुर श्रीवास्तव सीडीओ को जंगल से सुरक्षित लाने के लिए खुद देवगढ़ पहुंचे थे। कंबल ओढ़कर जंगल में गए और सीडीओ के साथ ट्रैक्टर में बैठे। उसके बाद एम्बुलेंस में ड्राइवर के साथ आगे केबिन में बैठकर ललितपुर तक आए। सूचना मिलने पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. इम्तियाज अहमद अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अंकुर श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह भी सूचना पर पहुंचे। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल लाया गया। मुख्य विकास अधिकारी और अन्य की हालत सामान्य हो गई। जबकि ADM का झांसी मेडिकल कॉलेज के ICU में इलाज चल रहा है। अब पढ़िए इलाज करने वाले डॉक्टर की बात
घायलों का इलाज करने वाले चिकित्सक डॉ. पवन सूद ने बताया- एडीएम नमामि गंगे राजेश श्रीवास्तव के चेहरे से करीब 500 डंक निकाले गए हैं। इसके अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में भी डंक लगे थे। उनके कान में भी मधुमक्खी घुस गई थीं। दोनों कान से 4 मधुमक्खियां निकाली गई हैं। उन्होंने बताया कि 11 घायल आए थे। इनमें 3 को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई थी। बाकी 8 लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें भर्ती किया गया था। एडीएम नमामि गंगे राजेश श्रीवास्तव की हालत ज्यादा गंभीर थी। इसलिए उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। नायब तहसीलदार बोले- गांव वाले कंबल लेकर पहुंचे, तब हम लोग बचे
मधुमक्खी के हमले में घायल हुए नायब तहसीलदार घनेंद्र तिवारी ने बताया- अब मेरी हालत में काफी सुधार है। जब हम लोग देवगढ़ के जंगल में बुद्ध गुफा वाले रास्ते में थे, तभी मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। विशेष सचिव रेशम और नोडल अधिकारी सुनील कुमार वर्मा दौड़कर भागे। इससे वे लोग मधुमक्खियों के हमले से बच गए। एडीएम और सीडीओ बचने के लिए दौड़े, तो उन पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। उन्हें बचाने के लिए गनर पहुंचे, तो मधुमक्खियों ने उन पर भी हमला कर दिया। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत गांववालों और देवगढ़ कमेटी को सूचना दी, तो वे लोग कंबल लेकर पहुंचे और लोगों को बचाया। वन विभाग बोला- इत्र की खुशबू से आईं मधुमक्खियां
वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, इत्र की खुशबू से मधुमक्खियां उड़कर आ गई होंगी। या फिर यह किसी की छेड़खानी का नतीजा हो सकता है। हालांकि, इत्र की खुशबू से मधुमक्खी आई हों, इसके ज्यादा चांस हैं। अखिलेश बोले-सपा के समय बनी एंबुलेंस सेवा का शुक्रिया
ललितपुर के देवगढ़ क्षेत्र में जल जीवन मिशन के बारे में खोज-खबर लेने निकले अधिकारी मधुमक्खियों का शिकार हुए हैं। उन्हें गंभीरता से सर्वश्रेष्ठ उपचार उपलब्ध कराया जाए। ये तो सपा के समय बनी उस सड़क और एंबुलेंस सेवा का शुक्रिया है कि उन्हें समय रहते अस्पताल पहुंचाने की सुविधा मिल गई। भाजपा सरकार, गोशाला, छुट्टा पशुओं और जल जीवन जैसे दिखावटी सर्वेक्षणों पर जनता के टैक्स का पैसा बर्बाद न करे। जिस काम की प्रगति को दूरबीन लेकर ढूंढना पड़ रहा हो, वो सच में कितना हुआ है, कहने की जरूरत नहीं। ऐसे झूठे कामों की समीक्षा के लिए भाजपा अपने कार्यकर्ता कभी नहीं भेजती। क्योंकि वो जानती है कि जनता का रोष-आक्रोश भी इसी तरह के किसी हमले में बदल सकता है। जानिए क्यों ललितपुर गए थे अफसर
ललितपुर के देवगढ़ में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इसी को तलाशने के लिए रविवार को नोडल अधिकारी रेशम जायजा लेने ललितपुर पहुंचे थे। उनके साथ मुख्य विकास अधिकारी (CDO) केके पांडे, अपर जिलाधिकारी (ADM) नमामि गंगे राजेश श्रीवास्तव, खंड विकास अधिकारी बिरधा, अधिशासी अभियंता जल निगम अवनीश, सचिव शैलेंद्र भी थे। पहले सभी दशावतार मंदिर के भग्नावशेष गए। इसके बाद बौद्ध गुफा की ओर गए। जैसे ही अफसर बौद्ध गुफा के पास पहुंचे, अचानक मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया। अफसर जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कुछ तो वहीं जमीन पर लेट गए। कुछ लोगों ने किसी तरह से गाड़ियों में छिपकर जान बचाई। नोडल अधिकारी रेशम, CDO और ADM ज्यादा दौड़ नहीं पाए। इसके चलते उन पर मधुमक्खियां टूट पड़ीं। मधुमक्खियों के हमले की जानकारी जैसे ही देवगढ़ मैनेजिंग दिगंबर जैन कमेटी को हुई। वे लोग तुरंत गांववालों के साथ मौके पर पहुंच गए। कमेटी और गांव के लोगों ने कंबल ओढ़ाकर अफसरों को बचाया। इसके बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के नेता प्रदीप जैन झांसी मेडिकल कालेज पहुंचकर एडीएम राजेश श्रीवास्तव का हाल चाल जाना। उन्होंने एडीएम को उचित इलाज के लिए एम्स ले जाने की बात कही। मधुमक्खियों के हजारों की संख्या में अचानक हमले से घायल राजेश श्रीवास्तव की स्थिति को लेकर चिकित्सकों से जानकारी ली। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत में पहले से सुधार हो रहा है। उन्हें मेडिकल कॉलेज में ही उचित देखरेख मिल रही है। मधुमक्खियों के बारे में ये फैक्ट भी जानिए ———————— यह खबर भी पढ़ें शादी के 10वें दिन भाजपा नेता का सुसाइड, बाराबंकी में प्रधान की बेटी से अफेयर था, परिजन बोले- उन्हीं लोगों ने हत्या करवाई बाराबंकी में शादी के 10वें दिन भाजपा नेता ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। उसका शव घर से कुछ दूरी पर फंदे से लटकता मिला। घटना से एक घंटे पहले युवक ने इंस्टाग्राम पर सुसाइड नोट शेयर किया। साथ ही अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कई रील भी पोस्ट कीं। यहां पढ़ें पूरी खबर