मुरादनगर थाने के सामने युवक की गोली मारकर हत्या:गाजियाबाद में कार निकालने को लेकर हुआ था विवाद, युवक को मारी 4 गोलियां मारी

गाजियाबाद में मुरादनगर थाने के सामने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक अपने भाई और पड़ोसी के साथ थाने आरोपियों की शिकायत करने पहुंचा था। थाने के बाहर आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। चार गोलियां लगने से युवक मौके पर ही जमीन पर गिर पड़ा। गोलियों की आवाज सुनकर पुलिसकर्मी दौड़कर पहुंचे। लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गए थे। युवक को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि वारदात से पहले युवक का आरोपियों से कार निकालने को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके बाद आरोपियों ने घर पहुंचकर युवक के साथ मारपीट की और 3 राउंड फायरिंग की। इसकी सूचना युवक ने पुलिस को दी। पुलिस ने उसे थाने बुलाया। जैसे ही वह थाने पहुंचा। आरोपी भी पीछे-पीछे पहुंच गए और वारदात को अंजाम दिया। बुधवार सुबह हत्या के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुरादनगर थाने के सामने शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस अधिकारी लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है- जब तक हमलावर गिरफ्तार नहीं होते, धरना खत्म नहीं होगा। —————- ये खबर भी पढ़िए भास्कर गंगा यात्रा-गाजीपुर में सीधे नदी में बहा रहे लाशें:गंगा और शिव की नगरी में नहाने लायक नहीं पानी, ओझला, अस्सी और वरुणा बनीं नाला गंगा गंगोत्री से निकल कर बंगाल की खाड़ी में समुद्र में समाती है। ऐसे में सवाल है कि उनका निवास स्थान कहां है? पुराण में खुद मां गंगा इस प्रश्न का जवाब देते हुए कहती हैं- जहां विंध्य पर्वत से गंगा का मिलन होता है, वहीं पर मैं निवास करती हूं। यूपी में मिर्जापुर जिले की यही पहचान है। लेकिन, हम लोग उनके निवास स्थल को भी कचरे से पाट रहे हैं। वाराणसी में तो गंगा इतनी प्रदूषित हो चुकी हैं कि उनका जल नहाने लायक भी नहीं बचा है। मणिकर्णिका घाट पर दिन-रात जलते शवों का अधजला हिस्सा इसी गंगा में प्रवाहित कर दिया जाता है। पूरी खबर पढ़िए