यूपी में 11वें योग दिवस पर सीएम योगी ने गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में योग किया। उन्होंने 8 तरह के आसन किए। कहा- धर्म का कोई भी कार्य स्वस्थ शरीर के बिना संभव नहीं है। योग के अलग-अलग आयाम देखने को मिलते हैं। जब भी भारत की विश्व में तुलना होती है, तो केवल आर्थिक उन्नयन के लिए नहीं, बल्कि भारत को योग देने वाले देश के रूप में भी जाना जाता है। मथुरा में सांसद हेमा मालिनी ने प्राणायाम किया। उन्होंने कहा-मैं हमेशा योग करती हूं। योग करके दूसरों को प्रेरित करने की कोशिश कर रही हूं। योग हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण है। केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने कहा- इस बार टिकट उन लोगों को मिलेगा, जो योग ठीक से करेंगे। टिकट मांगते-मांगते अधिकतर लोगों की सांस फूल जाती है। अल्टीमेट परीक्षा यही है कि अच्छे लोगों का चयन किया जाए। अच्छे वही हैं, जिनका स्वास्थ्य और विचार दोनों अच्छे हों। योग करेंगे तो स्वाभाविक रूप से अच्छे रहेंगे। इधर, सहारनपुर में पीएम मोदी के लाइव संबोधन से पहले ही सभी अधिकारी और नेता अपनी-अपनी गाड़ियों में बैठकर रवाना हो गए। रास्ते में उन्हें प्रधानमंत्री का संबोधन याद आया, तो आधे अधिकारी लौट आए और दोबारा बैठकर लाइव भाषण सुना। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजभवन में, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में, डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने गाजियाबाद में और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में योग किया। लखनऊ विश्वविद्यालय इस बार योग दिवस पर इतिहास रचने की तैयारी में है। 53,000 से अधिक छात्र-छात्राएं के साथ योग करेंगे। 3 तस्वीरें देखिए- योग दिवस के पल-पल के अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग पढ़ डालिए…