‘सीएमओ को जातिसूचक गालियां दी गईं। उनको सिस्टम में आने का न्योता दिया गया। जब उन्होंने सिस्टम में आने से मना कर दिया तो उनको अपमानित करके हटा दिया गया। सीएमओ ईमानदार था, इसलिए उसे हटाया गया है। कानपुर के शताब्दी नगर में 50 झुग्गी झोपड़ियां जल गईं, लेकिन उनको मुआवजा नहीं दिया गया। यूपी में गुंडाराज है। चुनाव से पहले इसे खत्म करना होगा।’ यह बात भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना के सांसद चंद्रशेखर आजाद ने शनिवार को कानपुर में कही। वह लाजपत भवन में पार्टी के 7वें प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। पढ़िए चंद्रशेखर की कही बड़ी बातें 1- पिछड़े वर्ग के आरक्षण, शिक्षा, रोजगार पर डाका डाला जा रहा
बहुजन समाज खतरे में है। पिछड़े वर्ग के लोगों के अधिकार आरक्षण, शिक्षा, रोजगार पर डाका डाला जा रहा है। प्रदेश में चाहे शिक्षामित्रों का समायोजन हो, शिक्षा भर्ती का मामला हो हर जगह कमजोर वर्ग पर अन्याय हो रहा है। मुसलमानों के घरों पर बुलडोजर चल रहा है। उन पर गोलियां चलाई जा रही हैं। दलितों, पिछड़ों को मार-मार कर लटकाया जा रहा है। उनकी बच्चियों से अभद्रता की जा रही है। 2- यूपी में कानून व्यवस्था खत्म हो गई
प्रदेश में कानून व्यवस्था खत्म हो रही है। ऐसे में कमजोरों के अस्तित्व बचाने, कमजोर वर्ग को जोड़ने, लोगों की समस्याओं को दूर करने और भविष्य की तैयारियों के लिए यह सम्मेलन हो रहा है। इसकी शुरुआत सहारनपुर से हुई। इसका उद्देश्य दलितों, पिछड़ों को उनका अधिकार दिलाना है। 3- जातीय जनगणना के साथ जारी हो आंकड़े
उन्होंने कहा- जातीय जनगणना होनी चाहिए, साथ ही उनके आंकड़े जारी होने चाहिए। इसके साथ ही आर्थिक सर्वे भी होना चाहिए। किसके पास कितना पैसा है, कितनी जमीन, कार, नौकरी, हेलिकॉप्टर हैं, इन जानकारियों को भी सार्वजनिक किया जाना चाहिए। 2027 में विधानसभा चुनाव के सवाल पर कहा कि पार्टी पूरे दम से चुनाव लड़ेगी। लेकिन चुनाव से पहले यूपी में जो गुंडाराज चल रहा है, उसे खत्म करना होगा। 4- बिजली निजीकरण के विरोध में होगा जल्द आंदोलन
चंद्रशेखर ने कहा- पंचायत चुनाव भी मजबूती के साथ लड़ा जाएगा। इसके लिए गांव-गांव में प्रचार किया जा रहा है। बूथ और सेक्टर कमेटी के साथ भाईचारा कमेटी बनाई जा रही है। जल्द ही बिजली के निजीकरण और शिक्षामित्रों के संयोजन के लिए पार्टी आंदोलन करेगी। प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए नगीना सांसद ने कहा कि कौशांबी में षड्यंत्र करके बेटियों के साथ अत्याचार किया गया। उनके लिए लड़ने वालों को जेल में डाला गया। उन्होंने कहा वह जल्द ही कौशांबी जाकर पीड़ित परिवार से मिलेंगे। घटना की सीबीआई जांच कराने की भी मांग करेंगे। —————————- ये खबर भी पढ़िए- गाजियाबाद में थाने के सामने मर्डर करने वाले का कबूलनामा, कहा- बात बर्दाश्त नहीं हुई, इसलिए मारा गाजियाबाद में रवि शर्मा की हत्या करने वाले मोंटी चौधरी का पुलिस ने एनकाउंटर किया। उसके दोनों पैर में गोली मारी। पिस्टल भी बरामद की। हॉस्पिटल में एडमिट मोंटी से पुलिस के अधिकारी करीब 2 घंटे तक पूछताछ करते रहे। मोंटी ने बताया कि गांव में जाटों का वर्चस्व है। रवि के पिता ने सरेआम कहा कि 10 साल की जेल काटकर आए हो, फिर भी खून में इतनी गर्मी है? ये बात मुझे बर्दाश्त नहीं हुई। मैंने दोस्त अजय से कहा- इसकी अकड़ यहीं निकाल देते हैं। पढ़ें पूरी खबर