बाइक पर पत्नी-बच्चे को बैठाकर यमुना पार की, VIDEO:प्रयागराज में बारिश से महापौर के ऑफिस में पानी भरा, काशी में भी बरसे बादल

यूपी के बागपत में एक युवक ने पत्नी और बच्चे को बाइक पर बैठाकर यमुना पार की। किनारे पहुंचने पर बाइक बंद हो गई। इसके बाद पति-पत्नी ने बाइक को धकेलकर बाहर निकाला। ग्रामीणों का कहना है कि इस समय नदी सूखी है। 2 से 3 फीट जलस्तर है, इसलिए बाइक से नदी पार कर ली। शहर कोतवाली प्रभारी दीक्षित कुमार त्यागी ने कहा- मामला आज यानी शनिवार सुबह 6 बजे का यमुना खादर का है। युवक की पहचान अभी नहीं हुई है। हम उसका पता लगा रहे हैं। प्रयागराज में 4 घंटे तक जमकर बारिश हुई। नगर निगम में महापौर के कार्यालय के बाहर ही जलभराव हो गया। वाराणसी में भी जमकर बारिश हुई। इससे कैंटोमेंट इलाके में पानी भर गया। उधर, कौशांबी में देर रात जोरदार बारिश हुई। डीएम ऑफिस के बाहर घुटनों तक पानी भर गया। सुबह पंपिंग सेट से पानी निकाला गया। गोंडा में देर रात 2 घंटे बारिश हुई है। इससे सड़कों पर पानी भर गया। मौसम विभाग ने आज 30 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 53 जिलों में बिजली गिरने की संभावना है। शुक्रवार की बात करें, गोरखपुर समेत 25 शहरों में बारिश हुई। यमुना पार करने की 2 तस्वीरें देखिए… इधर, मानसून ने तीन दिन के अंदर लखनऊ समेत 56 जिलों को कवर कर लिया है। सिर्फ 19 जिले ऐसे हैं, जहां मानसून का एक्टिव होना बाकी है। वैज्ञानिकों का दावा है- अगले 48 में बाकी जिलों को भी मानसून कवर कर जाएगा। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- झांसी में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा है। शुक्रवार को 28.7°C के साथ झांसी प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। इससे पहले, 2015 में इतना तापमान रिकॉर्ड हुआ था। जबकि झांसी के 1969 के इतिहास में यह 10वीं बार है। 24 घंटे में 25 जिलों में 13.6 मिमी बारिश हुई। प्रदेश में 1 जून से अब तक औसतन 44.6 मिमी बारिश हो चुकी है, जबकि मौसम विभाग के मुताबिक अब तक 42.3 मिमी बारिश हो जानी चाहिए थी। यूपी में कोटे से अब तक 6 फीसदी अधिक बारिश हुई है। मौसम से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए—