ताजमहल देखने गुरुवार को 11 देशों की सुंदरियां आगरा पहुंचीं। ये सभी मिस टीन अर्थ- 2025 की फाइनलिस्ट हैं। सभी सुंदरियां 2 घंटे तक ताजमहल घूमीं। ताज की बनावट से लेकर रख-रखाव तक की जानकारी ली। शाहजहां और मुमताज की कब्र को देखा। लव बेंच पर फोटोशूट कराया। इसके बाद सभी ने एक साथ ‘वाह ताज’ बोला। गाइड से शाहजहां और मुमताज की कहानी सुनी
सुंदरियों ने गाइड से पूछा कि ताजमहल को बनाने में कितना खर्च आया? इतनी बड़ी इमारत का रख-रखाव कैसे किया जाता है? इसको बनाने में कौन-से पत्थरों का इस्तेमाल हुआ है? शाहजहां और मुमताज की असली कब्रें कैसे देख सकते हैं? उन्होंने गाइड से शाहजहां और मुमताज की कहानी भी सुनी। बोलीं- ताज जैसी सुंदर इमारत पहले नहीं देखी
ब्यूटी पेजेंट 20 मिनट तक ताज की लव बेंच पर बैठी रहीं। इस दौरान उन्होंने फोटो शूट कराया। उनको देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। हाथ हिलाकर अभिवादन किया। सुंदरियों ने भी सिर झुकाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि ताज दुनिया के 7वें अजूबे में शामिल है। इसके बारे में वे बचपन से सुनते आई हैं। इसलिए आज ताज देखने आई हैं। उन्होंने कहा कि जीवन में एक बार हर इंसान को ताजमहल जरूर देखना चाहिए। वर्ल्ड टूर में कई देश देखे, लेकिन ताजमहल जैसी इमारत नहीं देखी। आगे भी जब कभी मौका मिलेगा, तो यहां परिवार के साथ घूमने जरूर आएंगी। खुशी बोलीं- शाहजहां-मुमताज की प्रेम कहानी जानने का मौका मिला
मिस टीन अर्थ- 2025 की फाइनलिस्ट खुशी यादव ने बताया कि वह मूलरूप से हरियाणा की रहने वाली हैं। अभी बेंगलुरु में परिवार के साथ रहती हैं। 10वीं की पढ़ाई कर रही हैं। मिस टीन अर्थ- 2025 में वह इंडिया को रिप्रजेंट कर रही हैं। वह बचपन से ही ताजमहल के बारे में सुनती आ रही हैं। शाहजहां और मुमताज की प्रेम कहानी जानने के लिए काफी एक्साइटेड थी। यहां आकर जाना कि कैसे एक पति ने अपनी पत्नी के प्यार में इतनी सुंदर इमारत बनवाई है। उन्होंने कहा कि देश का प्रतिनिधित्व करना गर्व का पल है। कनाडा की मीशा बोलीं- ताज अमेजिंग है
कनाडा की रहने वाली मीशा ने बताया- वह मूल रूप से भारत की हैं। उनकी मां जालंधर और पिता होशियारपुर के हैं। आज आगरा आकर ताजमहल के बारे में जाना। यहां आकर मालूम हुआ कि जब गाड़ियां नहीं चलती थीं, उस समय इतनी बड़ी इमारत के लिए संगमरमर कहां से आया? कैसे आया? इसको बनाने में कितना वक्त लगा? यह सब वाकई इमेजिंग हैं। जो भी इसे एक बार देखा लेगा, उनका मन बार-बार ताज को देखने का करेगा। भारत से लेकर नेपाल और फिलीपींस की सुंदरियों ने निहारा ताज
11 देशों की सुंदरियां गुरुवार दोपहर 2 बजे ताजमहल पहुंचीं। इनमें भारत, स्पेन, मेक्सिको, फिलीपींस, नेपाल, नीदरलैंड, वियतनाम, कनाडा, कंबोडिया, क्यूबा और श्रीलंका की ब्यूटी पेजेंट शामिल थीं। सभी गाइड के साथ ताजमहल कैंपस घूमीं। इनके साथ मिस टीन इंटरनेशनल दिव्या वाधवा, मिस टीन मल्टीनेशनल रुचि जाधव, मिस टीन यूनिवर्स इंडिया निरंजना तिवारी, मिस टीन दिवा की फर्स्ट रनरअप आरना चतुर्वेदी और मिस यूनिवर्स इंडिया के ऑनर निखिल आनंद भी थे। —————————————– ये खबर भी पढ़िए कातिल पति बोला-पत्नी को जीजा संग देख खून खौलता था:बदलना चाहा, लेकिन बदली नहीं; मेरठ में 7 महीने की प्रेग्नेंट की थी हत्या सपना जिस मुन्ना को अपना जीजा कहती थी, वो उसका कुछ और था। मैंने उसे समझाया कि मुन्ना से दूर रहो। उससे तेरी बातचीत मुझे अच्छी नहीं लगती, लेकिन सपना ने कभी नहीं सुना। वो कहती मैं पति छोड़ सकती हूं, लेकिन दीदी-जीजा नहीं छोड़ सकती। उसकी ये बातें मेरा खून जलाती थीं। पढ़िए पूरी खबर