हत्यारोपियों के घर से टीवी-फ्रिज उठा ले गई पुलिस:अंकित बालियान हत्याकांड में संपत्ति कुर्क; शामली पुलिस गाड़ियों में भरकर लाई सामान
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में फरार चल रहे 3 आरोपियों की संपत्ति शामली पुलिस ने कुर्क कर दी। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कैराना के आदेश पर हरियाणा के सोनीपत और करनाल स्थित आरोपियों के घरों में कार्रवाई की गई। पुलिस घरों से डबल बेड, एसी, एलईडी टीवी, वाशिंग मशीन, जिम का सामान तक उठा ले […]