यूपी में प्री-मानसून एक्टिव हो गया है। शनिवार को प्रदेश के ज्यादातर जिलों में धूप निकली हुई है। गर्मी बढ़ गई है। आज 5 जिलों में बारिश का अलर्ट है। 22 शहरों में आंधी-तूफान की चेतावनी है। इस दौरान 60–70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। IMD के मुताबिक, हरियाणा के आसपास नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है। इससे प्री-मानसून और मजबूत हुआ है। ऐसे में आंधी और बारिश का सिलसिला फिलहाल जारी रहेगा। शनिवार की बात करें तो प्रदेश के 25 जिलों में बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश श्रावस्ती और सिद्धार्थनगर में 6.8 मिमी रिकॉर्ड की गई। अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम… यूपी में मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…