योगी ने शिक्षामंत्री की सगाई में श्रीराम के जयकारे लगवाए:अलीगढ़ में संदीप सिंह और उनके भाई ने मंगेतर को पहनाई अंगूठी

यूपी के शिक्षा मंत्री संदीप सिंह और उनके भाई सौरभ सिंह ने सगाई कर ली है। पहले संदीप सिंह ने अपनी मंगेतर मेघना चौधरी को रिंग पहनाई। इसके बाद सौरभ ने अंतरा त्यागी को अंगूठी पहनाई। इस बीच आतिशबाजी भी हुई। दोनों जोड़ों को आशीर्वाद देने सीएम योगी भी पहुंचे। योगी ने मंच पर जय श्रीराम के जयकारे लगवाए। रिंग सेरेमनी के लिए संदीप सिंह ब्लैक शेरवानी पहनकर पहुंचे, जबकि मेघना शैम्पेन गोल्ड रंग के शाही लहंगे में दिखीं। दोनों ने फिल्मी गाने पर एंट्री ली। फैमिली फोटो के लिए दादी को गोद में उठाकर स्टेज पर लाया गया। सगाई सेरेमेनी में 80 हजार मेहमान पहुंचे हैं। अलीगढ़ में तालानगरी के 100 बीघा मैदान में शाही अंदाज में पंडाल लगाया गया है। स्टेज पर संदीप के दादा और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तस्वीर लगाई गई है। मेन्यू में 60 व्यंजन शामिल हैं। इसमें कल्याण सिंह की पसंदीदा कद्दू और आलू की सब्जी भी परोसी जाएगी। रिंग सेरेमनी में सिंगर कैलाश खेर भी परफॉर्म करेंगे। संदीप की शादी 26 नवंबर को दिल्ली के द लीला होटल में होगी। सगाई की 3 तस्वीरें-