माफिया अतीक के शूटर अरमान को यूपी ला रही पुलिस:एनकाउंटर के डर से सहमे माता-पिता; 3 साल से गयाजी जेल में बंद था मोस्टवॉन्टेड
प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी अरमान को यूपी पुलिस गयाजी जेल से ला रही है। रविवार शाम करीब 6 बजे पुलिस को ट्रांजिट रिमांड की कॉपी मिली। इसके बाद अरमान को कस्टडी में लिया गया। बिहार पुलिस की मौजूदगी में उसे गयाजी सेंट्रल जेल से बाहर निकाला गया। पुलिस ने उसका मेडिकल कराया। […]