ओवैसी बोले-राममंदिर ट्रस्ट में मुसलमान रखते, उसे गोली मार देते:2027 चुनाव में भाजपा को रोकना है, किसी से भी गठबंधन कर लेंगे

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी सोमवार शाम 7 बजे बिजनौर पहुंचे। यहां राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर उन्होंने कहा- ट्रस्ट ने गलती की है। ट्रस्ट में मुसलमान को रख देते और फिर उसे गोली मार देते। सारा मामला निपट जाता। लेकिन, अब चंपक हो रहा है। मैं क्या कह सकता हूं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी कई सालों से यूपी में संगठन को मजबूत करने का काम कर रही है। हम 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे हैं। इसके बाद शाम 7:30 बजे ओवैसी ने नजीबाबाद में ‘पैगाम ए इत्तेहाद’ कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित किया। 3 तस्वीरें देखिए असदुद्दीन ओवैसी के बयान की 3 बड़ी बातें सपा, भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधा ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने जनसभा में सपा, भाजपा और आरएसएस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी समाजवाद की नहीं, बल्कि ‘यादववाद’ की राजनीति करती है। आगामी विधानसभा चुनाव में राजनीतिक समीकरण बदलने वाले हैं। अगर कोई राजनीतिक दल उनकी पार्टी के साथ गठबंधन करना चाहता है तो AIMIM बातचीत के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि अब दरी बिछाने की नहीं, बल्कि हिस्सेदारी की बात होगी। राम मंदिर ट्रस्ट चोरी मामले का किया ज्रिक ओवैसी ने यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में पेपर लीक का मुद्दा उठाते हुए कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है। सरकार जवाब देने में विफल रही है। राम मंदिर ट्रस्ट और चंदे से जुड़े विवाद का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यदि ट्रस्ट में किसी मुसलमान को सदस्य बनाया गया होता तो किसी भी विवाद की स्थिति में उसी के खिलाफ कार्रवाई कर मामला खत्म कर दिया जाता। AIMIM लोगों को नेता बनाने की लड़ाई लड़ रही ओवैसी ने भाजपा पर सांप्रदायिक राजनीति करने का आरोप लगाया। कहा- संभल की मस्जिद को ‘शहीद’ कर दिया गया है। अब अन्य मस्जिदों को भी नोटिस दिए जा रहे हैं। अगर मुसलमान केवल वोटर बनकर रहेंगे, तो उनके बच्चों का भविष्य नहीं सुधरेगा। AIMIM लोगों को नेता बनाने की लड़ाई लड़ रही है। राजनीतिक दलों ने 70 साल से मुसलमानों को नेतृत्व नहीं दिया। भाजपा मुसलमानों को टिकट नहीं देती, जबकि सपा ने उन्हें गुलाम बनाकर रखा है। मुसलमानों को सिर्फ वोटर बनकर नहीं रहना चाहिए। पार्टी गंभीरता के साथ कर रही चुनाव की तैयारी यूपी में समय से पहले विधानसभा चुनाव कराए जाने की अटकलों पर उन्होंने कहा कि चुनाव कराने का अधिकार चुनाव आयोग के पास है। आयोग चाहे तो समय से पहले भी चुनाव करा सकता है। यह फैसला चुनाव आयोग करेगा, लेकिन राजनीतिक दलों को हर समय चुनाव के लिए तैयार रहना चाहिए। ओवैसी ने कहा- हमें नहीं पता कि चुनाव कब होंगे, लेकिन तैयारी पूरी रखनी जरूरी है। यह कार्यक्रम आगामी विधानसभा चुनाव के चलते आयोजित किया गया है। हमने पहले भी मटेरा की सभा में स्पष्ट किया था कि भाजपा को सत्ता में आने से रोकने के लिए हमारी पार्टी किसी से भी गठबंधन करने को तैयार है। मुस्लिम बहुल है नजीबाबाद विधानसभा सीट नजीबाबाद को मुस्लिम बहुल क्षेत्र माना जाता है। यहां दलित-मुस्लिम समीकरण विधायक बनाने में अहम भूमिका निभाता है। नजीबाबाद सीट साल- 2012 से पहले सुरक्षित सीट थी। 2007 से 2012 तक बहुजन समाज पार्टी के शीशराम सिंह यहां से विधायक रहे। सीट के सामान्य होने के बाद बसपा से तस्लीम अहमद विधायक बने। बाद में तस्लीम अहमद सपा में शामिल हो गए। 2017 और 2022 के चुनावों में सपा के टिकट पर विधानसभा पहुंचे। नजीबाबाद सीट से हाजी तस्लीम सपा विधायक हैं। 2007 से पहले यह सीट मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के पास थी, जब मास्टर रामस्वरूप विधायक थे। यूपी में सक्रिय हो रहे असदुद्दीन ओवैसी असदुद्दीन ओवैसी इससे पहले बहराइच में भी एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। हालांकि, उन्हें पिछले विधानसभा चुनावों में उतनी सफलता नहीं मिली थी। लेकिन, बीते बिहार विधानसभा चुनावों में ओवैसी की पार्टी ने चौंकाया था। ——————————- ये खबर भी पढ़िए- राम मंदिर ट्रस्ट ने 4 जून को पकड़ी थी चोरी : चंपत राय झूठ बोलते रहे; 5 जून को आरोपी के घर मिला था रुपयों से भरा बैग अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की जानकारी ट्रस्ट महासचिव चंपत राय को पहले से ही थी, लेकिन उन्होंने आरोपियों पर समय रहते कार्रवाई नहीं की। बल्कि लोगों से झूठ बोलते रहे। बताया जा रहा है कि 4 जून को ट्रस्ट के पदाधिकारी को काउंटिंग रूम के टॉयलेट से नोटों के बंडल मिले थे। बंडल में करीब तीन से चार लाख रुपए थे। (पूरी खबर पढ़िए)