यूपी में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के समर्थन में प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, मेरठ समेत कई शहरों में प्रदर्शन हो रहे हैं। प्रयागराज में शनिवार को 10000 से ज्यादा छात्र-छात्राएं सड़क पर उतर आए। भारी बारिश के बीच भी रुके नहीं, जोरदार प्रदर्शन किया। प्रयागराज में छात्र हाथों में संविधान लेकर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़े थे। कुछ बारिश में डांस कर रहे हैं। कुछ ताली-थाली बजा रहे हैं। एक छात्र बैनर लेकर पहुंचा, जिस पर लिखा था- इस्तीफा है या नागमणि, दे ही नहीं रहे हो। पहली कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची भी पोस्टर लेकर प्रदर्शन करने पहुंची। लिखा था- बेहतर भविष्य के लिए छात्र-युवाओं का संघर्ष जिंदाबाद। वहीं, एक छात्रा के बैनर पर लिखा था- धरमू बाबू इस्तीफा दे दो न यार। प्रयागराज में सुबह 10 बजे से ही छात्र सिविल लाइंस इलाके में पत्थर गिरजाघर चौराहे पर जुटने लगे थे। बारिश के बावजूद धीरे-धीरे 5000 से ज्यादा की भीड़ जमा हो गई। थोड़ी देर में जिलाधिकारी (DM) कार्यालय की ओर मार्च निकालेंगे। 2000 से ज्यादा पुलिस जवान पूरे रूट पर तैनात किए गए हैं। दरअसल, NEET पेपर लीक के विरोध में CJP ने देशभर के छात्रों से आंदोलन की अपील की थी। इसे देखते हुए पूरे प्रदेश की पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया है। वहीं, प्रदर्शनकारी छात्रों का साफ कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, यह आंदोलन थमेगा नहीं। प्रयागराज में छात्रों के प्रदर्शन की तस्वीरें… यूपी में प्रदर्शन से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…