गोरखपुर ने जीता मंडलीय क्रिकेट खिताब:देवरिया को 38 रन से हराया, उत्कर्ष और आरव का शानदार प्रदर्शन

गोरखपुर में राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज की क्रिकेट पिच पर 70वीं माध्यमिक विद्यालयीय मंडल स्तरीय 14 वर्षीय बालक वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें गोरखपुर और देवरिया की टीमों ने भाग लिया। गोरखपुर ने देवरिया को 38 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। टॉस जीतकर देवरिया ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। गोरखपुर की टीम ने 15 ओवर में नौ विकेट खोकर 110 रन बनाए। आरव यादव ने 45 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी देवरिया की टीम 15 ओवर में सात विकेट खोकर 72 रन ही बना सकी। गोरखपुर के उत्कर्ष ने 16 रन देकर तीन विकेट लिए, जबकि कुनाल ने दो विकेट झटके। प्रतियोगिता का शुभारंभ जुबिली इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. विश्व प्रकाश सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।