लखनऊ समेत 7 जिलों में आंधी-बारिश; 44 में अलर्ट:पश्चिम यूपी में बादल छाए; मौसम विभाग की चेतावनी- अगले 3 घंटे में तूफान आएगा
यूपी में आंधी और बारिश का सिलसिला जारी है। गुरुवार को लखनऊ, बाराबंकी, प्रतापगढ़, गाजियाबाद, संभल, फर्रुखाबाद और हाथरस में बारिश हुई। बरेली समेत पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बादल छाए हैं। लखनऊ और आसपास के इलाकों में तड़के आंधी चली। फिर बरसात शुरू हो गई। अभी भी आसमान में बादल छाए हैं। रुक-रुक […]