राजपाल यादव के घर 16 करोड़ का नोटिस चस्पा:चेक बाउंस मामले में मुंबई से बैंक अफसर शाहजहांपुर पहुंचे
शाहजहांपुर में बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं। चेक बाउंस मामले के बाद अब मुंबई के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने उनकी शाहजहांपुर स्थित संपत्ति पर वसूली का नोटिस चस्पा किया है। दावा किया गया है कि बैंक का राजपाल यादव पर 16 करोड़ 61 लाख रुपये से अधिक का बकाया है। […]